Headlines

दुनिया के 500 ताकतवर मुस्लिमों की आई लिस्ट, शहबाज-मुनीर शामिल, इन नेताओं को भी मिली जगह


दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुस्लिम लोगों की सूची जारी की गई है. यह सूची द मुस्लिम 500 के एनुअल प्रकाशन ने जारी की है. इसमें पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर, सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के साथ मिलकर सूची में पहली संयुक्त रैंक दी गई है. 

इस संयुक्त रैंकिंग का कारण पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की बीच हुआ मक्का संयुक्त रक्षा समझौता है. प्रकाशन ने कहा है कि इस ज्वाइंट पहली रैंक पर पांच व्यक्ति शामिल हैं. यह असल में तीन साझा प्रविष्टियों में बंटे हुए हैं. यह इस बदलाव को दर्शाता है कि कैसे मुस्लिम देश एक दूसरे की सुरक्षा के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. इस ऐतिहासिक फैसले का कारण मक्का ज्वाइंट डिफेंस एग्रीमेंट है. 

प्रकाशन में आगे कहा गया है कि 7 अगस्त 2026 को साइन किए गए और रियाद में एक इमरजेंसी शिखर सम्मेलन के दौरान लागू किया, यह आपसी रक्षा समझौता, सऊदी अरब की अपार संपत्ति, तुर्की की मॉर्डन तकनीक और विनिर्माण क्षमता और पाकिस्तान की शक्तिशाली सैन्य ताकत का एक सामूहिक गठबंधन है. सुरक्षा के लिए, एक सबके लिए, सब एक के लिए. के सिद्धांत पर आधारित इस समझौते ने क्षेत्रीय राजनीति की तस्वीर पूरी तरह से बदल दी है. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई चौथे स्थान पर हैं. उनके बाद जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय पांचवे स्थान पर हैं. 

कतर के शेख को मिली 6वीं रैंकिंग

कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी छठे स्थान पर हैं. पाकिस्तान के विद्वान शेख मुहम्मद तकी उस्मानी सातवें स्थान पर हैं. यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 12वें स्थान पर हैं. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी 22वें स्थान पर हैं. पाकिस्तान के धार्मिक विद्वान मौलाना तारिक जमील 32 वें स्थान पर हैं. फुटबॉलर मोहम्मद सलाह 39वें स्थान पर हैं. वहीं, फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास 45वें स्थान पर हैं. न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोरान ममदानी 49वें स्थान पर हैं.

मुनीर-शरीफ के बारे में क्या लिखा? 

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के बारे में रिपोर्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल का जिक्र करते हुए, उन्हें काम के प्रति बेहद समर्पित और एक सख्त प्रशासक बताया गया है. इसमें उनकी सरकार को देश को डिफाल्ट होने की कगार से सफलतापूर्वक वापस लाने का श्रेय दिया गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि उन्होंने इस समझौते को एकजुटता के एक विशुद्ध रक्षात्मक साधन के रूप में पुरजोर समर्थन दिया है. 

इसके अलावा मुनीर की रैंकिंग में आंशिक रूप से उनके सैन्य पद और राष्ट्रीय मामलों में बढ़ते प्रभाव पर आधारित थीं. दुनिया की छठी सबसे बड़ी सेना और एकमात्र मुस्लिम परमाणु हथियार संपन्न देश की सेना की कमान संभाल रहे हैं. इसके अलावा रिपोर्ट में भारत के साथ हुए संघर्ष के दौरान युद्धविराम का श्रेय उन्हें दिया गया है. उन्हें इंटरनेशनल इस्लामी एकता का प्रमुख सूत्रधार बताया गया है. मिशिगन से चुनाव जीतने वाले अब्दुल अल सैयद का नाम सम्मानजनक तौर पर शामिल किया गया है. अब्दुल अमेरिकी सीनेट का चुनाव जीतने वाले पहले मुस्लिम बने हैं. 

50 व्यक्तियों की दी जाती है रैंकिंग

बता दें, द मुस्लिम 500 में 50 व्यक्तियों की रैंक तय की जाती है. बाकि 450 को बिना किसी रैंकिग के लिस्टेड किया जाता है. ये लोग विद्वता, राजनीति, व्यवसाय, कला और संस्कृति और मीडिया की 13 कैटिगिरी में अपने प्रभावल के आधार पर शामिल किए जाते हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *