दिल्ली-एनसीआर का वायु प्रदूषण की वजह से बुरा हाल है. दीवाली के बाद भी हवा की स्थिति खराब है. देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट देखें तो दिल्ली और नोएडा टॉप पर हैं. दिल्ली का सोमवार (16 नवंबर) सुबह 218 एक्यूआई रहा. वहीं नोएडा का एक्यूआई 179 रहा. हालांकि पिछले दो दिनों के मुकाबले नोएडा की हवा में सुधार आया है. अगर मुंबई की बात करें तो यहां सुबह 127 एक्यूआई रहा.
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के डेटा के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर का सोमवार सुबह एक्यूआई 186 रहा. यह रविवार को 136 और शनिवार को 131 था, लेकिन पिछले दो दिनों के मुकाबले हवा और ज्यादा खराब हो गई. अगर सिर्फ दिल्ली की बात करें तो यहां 221 एक्यूआई रहा. इसी तरह गुड़गांव का 219 एक्यूआई रहा. गाजियाबाद का 181, हावड़ा का 148, कोलकाता का 113 और अहमदाबाद का 150 एक्यूआई रहा.
देश के सबसे साफ शहरों में श्रीनगर-उडूपी
देश के सबसे साफ हवा वाले शहरों की बात करें तो विजयवाड़ा और ओंगोल टॉप में हैं. ओंगोल का सोमवार सुबह एक्यूआई 51 रहा. वहीं विजयवाड़ा का 55 रहा. इसी तरह श्रीनगर में 40, उडूपी में 50, शिलॉन्ग में 53, सिल्चर में 56, तिरुमाला में 84 और रायपुर में 85 एक्यूआई रहा.
मैसूर का एक्यूआई 100, मेहसाणा का 77, चेन्नई का 124 और चेन्नई का 124 रहा.
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ सकता है स्मॉग
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में 17, 18 और 19 नवंबर को घना कोहरा रहने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है. हवा में ह्यूमिडिटी 95 प्रतिशत तक रहने की संभावना है, जिससे स्मॉग और कोहरे की चादर और गहरी हो सकती है.
वायु प्रदूषण मापने का क्या है पैमाना
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बेहद खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता 11 नवंबर से लगातार ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई थी. इस दौरान कई बार प्रति घंटे दर्ज किया गया एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब पहुंच गया था.
यह भी पढ़ें : Nvidia फिर जेनसन हुआंग को बनाएगा CEO? एलन मस्क ने की सिफारिश
