Headlines

‘हमें भरोसा था कि…’, न्यूजीलैंड को हराने के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान


भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में 22 रनों से जीत दर्ज की. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सात साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीती. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद सिर्फ 209 रन बनाए थे. चेज के दौरान मैच एक समय तक न्यूजीलैंड के हाथ में था. फिर भी कप्तान श्रेयस अय्यर को जीत का पूरा भरोसा था.

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम बहुत खुश हैं. यहां आने पर हमें टी20 और वनडे दोनों सीरीज में अलग-अलग तरह की परिस्थितियां मिलीं. मौसम भी लगातार बदलता रहा. कई चुनौतियों का सामना करते हुए जीत हासिल करना, मेरे हिसाब से एक बड़ी उपलब्धि है. आज भले ही हम बल्लेबाजी में बहुत ज्यादा रन नहीं बना पाए, फिर भी हमें पूरा भरोसा था कि हम किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं. मुझे खुशी है कि टीम के हर खिलाड़ी की सोच एक जैसी थी और हम अपने प्लान को सही ढंग से लागू कर पाए.”

अय्यर ने आगे कहा, “अगर आप पूरी सीरीज को देखें, तो ये बल्लेबाजों के लिए आसान सीरीज नहीं थी. जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, उन्होंने मुश्किल समय में जिम्मेदारी उठाई. उन्हें पूरा भरोसा था कि चाहे हालात कैसे भी हों, वो टीम को जीत दिला सकते हैं. मुझे लगता है कि सभी खिलाड़ियों की यही सोच होनी चाहिए और हर खिलाड़ी में ऐसा ही जज्बा होना चाहिए. यह वाकई शानदार है.”

अय्यर ने द्विपक्षीय सीरीज में बड़ी संख्या में पहुंचने के लिए भारतीय समर्थकों का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, “बिल्कुल, हमने देखा है कि फैंस बड़ी संख्या में आए हैं. नतीजों की परवाह किए बिना उन्होंने जिस तरह से समर्थन किया है, वो शानदार है. कभी चीजें हमारे पक्ष में रहीं, तो कभी न्यूजीलैंड के पक्ष में. वे दोनों टीमों का समर्थन कर रहे थे, जिसे देखकर बहुत अच्छा लगा. हमें इसी तरह के समर्थन की जरूरत है. हम जानते हैं कि हमें उनसे कितनी प्रेरणा मिलती है. इसी वजह से यहां आने वाले हर एक व्यक्ति को उनके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.”

यह भी पढ़ें- 

NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया पांचवें वनडे में हार का कारण, पिच को भी ठहराया दोषी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *