Headlines

Watch: तिरंगे का अपमान देख तुरंत सुरक्षाकर्मी के पास गए मोहम्मद सिराज, 5वें वनडे का वीडियो वायरल


मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में प्लेइंग 11 में जगह मिली, उन्होंने 2 विकेट लेकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जब सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर घुसे एक फैन को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया, तब फैन के हाथ का तिरंगा जमीन पर गिर गया. सुरक्षाकर्मी ने तिरंगा अपने हाथ में खींचा, इस दौरान भी वह पूरी तरह जमीन पर था. फिर सिराज उनकी तरफ गए.

मोहम्मद सिराज तुरंत उनके पास पहुंचे और तिरंगा उनके हाथ से अपने पास ले लिया. दरअसल तिरंगा जमीन पर गिरा था, जिसे देखकर सबसे पहले सिराज उनके पास गए और इसे अपने पास ले लिया. फिर साथी खिलाड़ी को देकर बाहर भेज दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बे ओवल में खेले गए पांचवें वनडे में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने 209 रनों को डिफेंड करते हुए 22 रनों से जीत दर्ज की. अर्शदीप सिंह ने सर्वधिक 3 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए. इस मैच को जीतने के साथ टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज अपने नाम की.

अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि गुरनूर बरार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए. बरार ने 3 मैचों में कुल 9 विकेट लिए. वह पांचवें वनडे से पहले टेस्ट स्क्वाड के साथ जुड़ गए, इसी के चलते अंतिम वनडे में मोहम्मद सिराज की प्लेइंग 11 में जगह बन पाई. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज  होगी, जिसका पहला मैच 19 नवंबर से शुरू है.

यह भी पढ़ें- भारत ने ऐतिहासिक जीत से बनाए 4 रिकॉर्ड, 11 ODI सीरीज जीतने के बाद हारा न्यूजीलैंड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *