Headlines

LA 2028 ओलंपिक के लिए कैसे क्वालीफाई करेगी टीम? ICC ने समझाया पूरा क्वालिफिकेशन सिस्टम


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने रविवार को घोषणा करते हुए बताया कि लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए पुरुष का अंतिम क्वालिफिकेशन बांग्लादेश में आयोजित होगा. पुरुष क्वालीफायर 5 फरवरी से 13 फरवरी 2028 तक होगा. इसके बाद महिला ओलंपिक क्वालीफायर 26 फरवरी से 5 मार्च 2028 तक अमेरिका में आयोजित होगा. आईसीसी ने फॉर्मेट के बारे में भी बताया कि टीम कैसे क्वालीफाई करेगी.

भारत, ग्रेट ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के रूप में 4 टीमें पहले ही महिला ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. ये टीमें क्रमशः एशिया, यूरोप, ओशिनिया और अफ्रीका में शीर्ष रैंकिंग वाली टीमें रही हैं. आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि इन दोनों क्वालीफायर इवेंट्स में 8-8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4-4 टीमों के दो ग्रुप्स में बांटा जाएगा. हर इवेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे.

हर टीम अपने ग्रुप की बाकी 3 टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी. ग्रुप की विजेता टीमें फाइनल में पहुंचेंगी. फाइनल जीतने वाली टीम लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए फाइनल क्वालीफिकेशन बर्थ में अपना स्थान पक्का करेगी. ये इवेंट्स, LA28 में ओलंपिक कार्यक्रम में क्रिकेट की वापसी के लिए क्वालीफिकेशन प्रक्रिया का अंतिम चरण हैं.

पुरुष और महिला, दोनों ही प्रतियोगिताओं में छह-छह टीमें ओलंपिक पोडियम पर अपनी जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी. बता दें कि दोनों प्रतियोगिताओं में एक कोटा मेजबान देश यूएसए के लिए रिजर्व है. हालांकि इसमें शर्त है कि क्वालिफिकेशन अवधि के दौरान वह देश आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में 15वें या उससे बेहतर स्थान पर रहे.

पुरुषों और महिलाओं के लिए बाकी पांच-पांच कोटे अलग-अलग क्वालिफिकेशन प्रक्रियाओं के जरिए तय किए जाएंगे. पुरुषों की प्रतियोगिता के लिए चार कोटे आईसीसी पुरुष टी20 टीम रैंकिंग के आधार पर तय होंगे. 31 दिसंबर 2026 को क्वालिफिकेशन अवधि खत्म होने पर, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया से सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम कोटा हासिल करेगी.

यह भी पढ़ें- भारत करेगा 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी, ICC ने किया एलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *