Headlines

यूपी में सहारनपुर से अयोध्या तक घने कोहरे का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी


उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है. रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हुई तो वहीं दूसरी तरफ़ प्रदेश के दोनों संभागों में कोहरे का असर भी देखने को मिला. बरेली, कुशीनगर में तो दृश्यता जीरो मीटर दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आज भी पूरब से पश्चिम तक कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट दिया है. आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज ज़्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा कहीं कोई बारिश का अनुमान नहीं जताया गया है. हालांकि सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है. ख़ासतौर से सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में आज कई जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का यलों अलर्ट जारी किया गया है. 

यूपी में कोहरे का अलर्ट

वहीं राम नगरी अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगर में आज घने कोहरे की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में दिन चढ़ने के साथ धूप निकल जाएगी. मौसम विभाग ने आज दिनभर मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया है. 20 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा. 

लखनऊ में आज शुष्क रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज मौसम शुष्क रहेगा लेकिन, सुबह के समय मध्यम कोहरा रहेगा. इसके बाद दिन में खिली-खिली धूप निकलेगी. सर्दी बढ़ने के साथ ही लखनऊ में प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. आज सुबह लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 304 दर्ज किया गया जो ख़राब श्रेणी की हवा मानी जाती है. राजधानी में आज अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

लखनऊ के अलावा कानपुर, सीतापुर, आगरा, मथुरा, लखीमपुर खीरी, झांसी, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र में भी आज मौसम शुष्क रहेगा. कहीं कोई बारिश के आसार नहीं है. बीते 24 घंटों में इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा. यहां न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं शाहजहांपुर, कानपुर, मुज़फ़्फ़रनगर और फ़तेहपुर भी सबसे ठंडे जिले रहे.  

UP चुनाव: 209 सीटों की लिस्ट दिल्ली गई? पंकज चौधरी और CM योगी ने जारी की चिट्ठी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *