Headlines

इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 192 लोग थे सवार, सामने आई वजह


पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 0623 को रविवार (15 नवंबर 2026) की सुबह पुणे हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. इस दौरान फ्लाइट में 192 लोग सवार थे. टेकऑफ भरने के बाद विमान का लैंडिंग गियर अंदर नहीं जा पाया था. हालांकि, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं. किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुणे एयरपोर्ट प्रशासन ने ATC इंडिगो और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाया. भारतीय वायु सेना (IAF) ने फुल इमरजेंसी घोषित कर दी, जिसके बाद आपातकालीन प्रक्रियाएं शुरू कर दी गईं. फायर सर्विस, एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया.

विमान को रनवे के ऊपर से कम ऊंचाई पर उड़ाया गया

एहतियात के तौर पर विमान को रनवे के ऊपर से कम ऊंचाई पर उड़ाया गया ताकि लैंडिंग गियर की स्थिति को देखा जा सके. इसके बाद, सुबह 9:04 बजे विमान पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया. फिर एयरोब्रिज को जोड़ा गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. विमान में सवार सभी 192 लोग सुरक्षित हैं. किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. इंडिगो, बेंगलुरु से पुणे के लिए एक दूसरा विमान मंगा रहा है, ताकि प्रभावित यात्री अपनी आगे की यात्रा गुवाहाटी तक पूरी कर सकें.

पुणे एयरपोर्ट प्रशासन का बयान

पुणे एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि यह पूरा ऑपरेशन भारतीय वायु सेना, ATC, इंडिगो और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया, जिसमें यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई. इस घटना पर इंडिगो की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है. लैंडिंग के बाद, तीन फायर-फाइटिंग वाहनों और दो एम्बुलेंस की मदद से विमान को ‘बे नंबर 7’ तक ले जाया गया. विमान के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद, ATC ने सुबह 9:10 बजे ‘फुल इमरजेंसी’ हटा ली.

/p>



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *