Headlines

कौन हैं सलमा दिवानी? समय रैना के शो पर ‘कजिन’ वाले कमेंट पर विवाद, भड़के यूजर्स


मशहूर कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने डार्क ह्यूमर और बेबाक टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में हैं. उनके लोकप्रिय शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए एपिसोड की एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ‘सलमा दिवानी’ नाम की एक कंटेस्टेंट के ‘कजिन’ पर किए गए कमेंट को लेकर इंटरनेट पर बवाल मच गया है.

क्या है पूरा मामला?

वायरल हो रहे वीडियो में ‘सलमा दिवानी’ के किरदार में नजर आ रही कंटेस्टेंट से समय रैना पूछते हैं कि उनके साथ शो में कौन आया है. इस पर वह जवाब देती हैं कि उनका ‘कजिन’ साथ आया है. इसी बीच पैनल में मौजूद बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी पूछती हैं कि “कजिन कौन है?” इस पर समय रैना तुरंत मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहते हैं “हस्बैंड होगा”

समय रैना की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद जज और दर्शक हंसने लगते हैं, लेकिन वीडियो के इंटरनेट पर आते ही विवाद खड़ा हो गया. सोशल मीडिया यूजर्स के एक बड़े वर्ग ने इस जोक को मुस्लिम समुदाय में कजिन मैरिज की परंपरा पर सीधा निशाना और धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया है. कई यूजर्स समय रैना और शो के मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं, जबकि धर्मगुरुओं ने भी इस तरह की कॉमेडी पर कड़ी आपत्ति जताई है. वहीं, दूसरी तरफ समय के फैंस इसे महज एक ‘रोस्ट जोक’ बताकर उनका बचाव कर रहे हैं.

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

आखिर कौन हैं सलमा दिवानी?

इस पूरे विवाद के बीच लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ‘सलमा दिवानी’ कौन हैं. आपको बता दें कि सलमा दिवानी कोई वास्तविक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक काल्पनिक किरदार है, जिसे टैलेंटेड थिएटर आर्टिस्ट और अभिनेत्री भाग्यश्री तारके निभाती हैं. भाग्यश्री तारके मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली हैं और उन्होंने देश के प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय की बारीकियां सीखी हैं. वह एक जानी-मानी नाटककार, निर्देशक और अभिनेत्री हैं. भाग्यश्री ने विशाल भारद्वाज की चर्चित वेब सीरीज ‘चार्ली चोपड़ा इन द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली’ में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है.

यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो

क्या है उनके सलमा वाले किरदार की कहानी

उन्होंने हैदराबादी तहजीब और लहजे को केंद्र में रखकर ‘सलमा दिवानी’ नाम का एक बेहद लोकप्रिय नाटक लिखा और उसमें मुख्य भूमिका निभाई. समय रैना के शो में भी वह इसी खास किरदार और अंदाज में परफॉर्म करने पहुंची थीं, जो अब इस विवाद के चलते हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है.

यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *