Headlines

‘राधे-राधे कमल खिला दे’, कान्हा की नगरी से BJP का शंखनाद; लापरवाह नेताओं को भी नसीहत


उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की यूपी इकाई की मथुरा में आयोजित बैठक में रणनीति, संगठन को मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. इस दौरान यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कान्हा की नगरी से ‘राधे-राधे कमल खिला दे’ का उदघोष किया.

यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने कहा कि बीजेपी की सरकार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 4 जातियों पर जो बात कही थी उसी पर काम होगा. महिला, युवा, किसान और गरीबों पर काम किया जाएगा. इस दौरान यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सभी नेताओं को नसीहत भी दी. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जिम्मेदार पदों पर बैठे नेता पार्टी के हितों के खिलाफ कोई काम न करें.

पंकज चौधरी ने इन नेताओं को दी चेतावनी

पंकज चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस समय उनकी कोई गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में कई नेताओं के द्वारा कृष्णजन्मभूमि को लेकर बात रखी गई. नेताओं का मानना है कि राम मंदिर की तरह मथुरा में भी भव्य मंदिर का निर्माण हो.

सीएम योगी ने गिनाए सरकार के काम

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में सरकार द्वारा किए गए काम गिनाए. उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लिए सरकार ने काम किए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता सरकार द्वारा किए गए कामों को जनता के बीच लेकर जाएं. इसके साथ-साथ सपा सरकार के समय प्रदेश में क्या हालत थे उसको भी जनता को बताएं.

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी नेताओं को कहा कि पार्टी पूरी योजना के साथ चुनाव में जाए. नेता मिलकर जीत की योजना तैयार करें. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों और रणनीति बनाने के सिलसिले में मंगलवार को मथुरा में पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक की. इसमें बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की.

‘योगी की पाती’ के 50+ सप्ताह पूरे, सीएम योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *