Headlines

चैंपियन RCB ने 5 खिलाड़ियों को किया रिलीज, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल भी बाहर


डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल समेत 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. आरसीबी ने आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल और विहान मल्होत्रा को रिलीज कर दिया है. हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा रिटेन किए गए हैं. उन्हें रिलीज करने की खबरें थीं.

लगातार दो बार की चैंपियन आरसीबी ने अपने सभी कोर खिलाड़ियों को रिटेन किया है. फ्रेंचाइजी ने कुल 19 प्लेयर्स को टीम में बनाए रखा है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि जितेश शर्मा और वेंकटेश अय्यर को आरसीबी रिलीज कर देगी, लेकिन ये रिपोर्ट्स महज अफवाह निकलीं. आरसीबी ने इन दोनों खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है. 

आरसीबी के रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट- जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल और विहान मल्होत्रा

आरसीबी के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, देवदत्त पडिक्कल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, रसिख सलाम डार, सुयष शर्मा, विकी ओस्तवाल, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान और यश दयाल.

यह भी पढ़ें- 

CSK ने 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज, 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर बाहर; कार्तिक शर्मा रिटेन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *