Headlines

कानपुर-दिल्ली के बीच रोज चलेगी एक्सप्रेस, 8 बड़े शहरों को जोड़ेगी नई ट्रेन


कानपुर और दिल्ली के बीच आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने एक नई ट्रेन शुरू की है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कानपुर एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच रोजाना चलेगी. इससे उत्तर प्रदेश और दिल्ली NCR के बीच आने-जाने वाले लोगों को एक और रेल ऑप्शन मिलेगा.

रेल मंत्रालय के मुताबिक, करीब 428 किलोमीटर का सफर तय करने वाली इस ट्रेन में 22 LHB कोच लगाए गए हैं. रास्ते में यह आठ प्रमुख शहरों और कस्बों से होकर गुजरेगी. इनमें फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों शामिल हैं. इससे इन इलाकों के यात्रियों को दिल्ली और कानपुर के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी.

कई औद्योगिक शहरों को मिलेगा फायदा

नई ट्रेन का रूट ऐसे शहरों से होकर गुजरता है, जहां अलग-अलग तरह के उद्योग और कारोबार मौजूद हैं. फफूंद के जरिए औरैया के औद्योगिक क्षेत्रों, इटावा के कृषि कारोबार और टूंडला के कांच उद्योग से जुड़े इलाकों को फायदा मिल सकता है. वहीं, हाथरस हींग प्रसंस्करण और पीतल के बर्तनों के लिए, जबकि अलीगढ़ ताला उद्योग के लिए जाना जाता है. खुर्जा की सिरेमिक और पॉटरी इंडस्ट्री को भी इस रूट से कनेक्टिविटी मिलेगी.

इसके अलावा दादरी और गाजियाबाद जैसे औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स केंद्र भी इस ट्रेन से जुड़ेंगे. आनंद विहार टर्मिनल से यात्रियों को दिल्ली-NCR के दूसरे इलाकों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी.

कानपुर में रेलवे के कई नए प्रोजेक्ट की तैयारी

ट्रेन को रवाना करने के दौरान रेल मंत्री ने कानपुर के दूसरे रेलवे प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी दी. उन्होंने कहा कि अनवरगंज और मंधाना के बीच करीब 16 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने की योजना है. इससे शहर में रेलवे क्रॉसिंग के कारण लगने वाले जाम की परेशानी से रहम मिलने की उम्मीद है. मंत्री के मुताबिक, इसकी DPR तैयार हो चुकी है और जरूरी मंजूरियां भी मिल गई हैं. 

बिना बताए रेलवे ने की RAC टिकट कैंसिल, अब लॉ स्टूडेंट को मिलेंगे 25000 रुपये



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *