Headlines

‘जब जुल्म और ज्यादती हो जाए बेहद पार तो…’, आजम खान की रिहाई पर बोले अखिलेश यादव


समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान बुधवार (18 नवंबर) को गाजियाबाद की जेल से रिहा हो गए हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत मिलने के बाद उन्हें रिहा किया गया. इस बीच सियासी गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. वहीं सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी शायराना अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा है.

अखिलेश यादव ने कहा, “आजम खान साहब की रिहाई ने इंसाफ पर ऐतबार को बढ़ाया है.” उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, “जब जुल्म और ज्यादती हो जाए बेहद के पार, तो समझो आ गया है हुक्मरानों का अंतकाल.” फिलहाल सपा चीफ की यह प्रतिक्रिया वायरल है.

जेल से रिहा होने के बाद क्या बोले आजम खान?

जेल से बाहर आने के बाद आजम खां ने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मेरा वही कहना है, जो मैंने हमेशा कहा है. शिक्षा का मंदिर एक मुसलमान ने बनाया है, यह उसकी सजा है. उनकी रिहाई की सूचना मिलते ही जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई.

आजम खां ब्लैक स्कॉर्पियो से जेल परिसर से बाहर निकले तो समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया. इस दौरान उनसे हाथ मिलाने की होड़ लगी रही और समर्थक लगातार ‘आजम खां जिंदाबाद’ के नारे लगाते रहे. उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी उन्हें लेने जेल पहुंचे थे.

आजम खान की रिहाई पर समर्थकों ने जताई खुशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां बुधवार शाम गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का परवाना जेल प्रशासन पहुंचा.

आवश्यक दस्तावेजों की जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें जेल से बाहर जाने की अनुमति दी गई. करीब आठ वर्षों से कानूनी लड़ाई और जेल की कार्रवाई का सामना कर रहे आजम खां की रिहाई पर सपा नेताओं और समर्थकों ने खुशी जताई.

जेल से निकलकर आजम खान की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ‘मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *