Headlines

Viral: मेट्रो स्टेशन के अंदर घूमती दिखी गाय, फिर DMRC ने मांगी माफी


दिल्ली मेट्रो को उसकी कड़ी सुरक्षा, अनुशासन और हाई-टेक व्यवस्था के लिए जाना जाता है, जहां बिना चेकिंग के परिंदा भी पर नहीं मार सकता. लेकिन सोशल मीडिया पर दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है. यहां यात्रियों को स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगे एस्केलेटर के ठीक पास एक गाय खड़ी दिखाई दी.

यह अजीबोगरीब तस्वीर एक्स पर प्रतीक सैनी नाम के एक यूजर ने शेयर की है. फोटो में साफ देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन के एंट्रेंस पर एस्केलेटर के बिल्कुल बगल में एक गाय बड़े आराम से खड़ी है, जबकि पास की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे दो यात्री हैरानी से उसकी तरफ देख रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के आसपास आजकल ये सब हो रहा है.

तस्वीर वायरल होते ही हरकत में आया DMRC, असुविधा के लिए मांगी माफी

जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भी तुरंत इसका संज्ञान लिया. डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट का जवाब देते हुए यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और माफी मांगी.

मेट्रो प्रशासन ने साफ किया कि स्टेशन के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड्स को सख्त निर्देश दोहराए गए हैं कि वे स्टेशन परिसर और उसके आसपास आवारा पशुओं को बिल्कुल न आने दें. हालांकि, इस घटना ने स्टेशन के एंट्री पॉइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी पर बड़े सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस: ‘भाई, गाय ने स्मार्ट कार्ड से एंट्री की या टोकन लेकर आई है’

इंटरनेट पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स कमेंट सेक्शन में मजे लेने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठा रहे हैं…

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “भाई, दिल्ली मेट्रो में अब हर किसी का स्वागत है. लगता है गौ माता भी ऑफिस जाने के लिए एस्केलेटर का इंतजार कर रही हैं.”

दूसरे यूजर ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए लिखा, “जब आम इंसान को बिना बैग स्कैन किए अंदर नहीं जाने दिया जाता, तो इतनी बड़ी गाय स्टेशन के एस्केलेटर तक कैसे पहुंच गई. वहां मौजूद गार्ड क्या कर रहे थे.” वहीं एक और यूजर ने मजे लेते हुए कमेंट किया, “शुक्र है एस्केलेटर पर नहीं चढ़ी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. प्रशासन को इस पर सख्ती दिखानी चाहिए.”

यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *