Headlines

‘हर सफर में तुम्हारे साथ रहना चाहूंगी’, वेडिंग एनिवर्सरी पर पति आयुष शर्मा संग रोमांटिक हुईं अर्पिता खान, देखें फोटोज


बॉलीवुड एक्टर अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी को 12 साल पूरे हो गए हैं. दोनों ने 18 नवंबर को अपनी 12वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. इस खास मौके पर कपल ने एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाता. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं और एक-दूसरे के लिए प्यार भरे मैसेज भी लिखे.

अर्पिता खान ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

अर्पिता खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति आयुष शर्मा के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. अर्पिता ने इसके साथ एक लंबा और इमोशनल नोट भी लिखा.

‘हर सफर में मैं तुम्हारे ठीक बगल वाली सीट ही चुनूंगी’

उन्होंने लिखा, ‘मेरे सबसे पक्के साथी को शादी की सालगिरह मुबारक! तुम्हारे साथ जिंदगी एक ऐसे रोलर कोस्टर की तरह है, जो कभी नहीं रुकता. इसमें कई उतार-चढ़ाव और मोड़ आते हैं, साथ ही ढेर सारी हंसी-मजाक भी होती है. लेकिन हर सफर में मैं तुम्हारे ठीक बगल वाली सीट ही चुनूंगी. मेरा घर, मेरी सुरक्षित जगह, मेरा ‘मीम’ और हमेशा मेरा सबसे पसंदीदा इंसान बनने के लिए तुम्हारा शुक्रिया. लव यू.’

आयुष शर्मा ने शेयर की वेडिंग एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन की तस्वीरें

वहीं, आयुष शर्मा ने भी अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में कपल के साथ उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं.

आयुष ने अर्पिता के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा, ‘तुम्हें 12 साल पूरे होने की बधाई! इन 12 सालों में मैंने तुम्हारा दिमाग खूब खाया है और हम इसे एनिवर्सरी कहकर सेलिब्रेट करते हैं. वैसे, ये बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन तुम मेरी सबसे पसंदीदा इंसान हो, जिसे परेशान करने में मुझे सबसे ज्यादा मजा आता है.’

कब हुई थी आयुष शर्मा और अर्पिता खान की शादी?

आयुष शर्मा ने साल 2014 में सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 18 नवंबर, 2014 को हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में धूमधाम से शादी की थी. उनकी शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं.

शादी के करीब तीन साल बाद 30 मार्च, 2016 को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. उनके बेटे का नाम आहिल शर्मा है. इसके बाद दिसंबर 2019 में अर्पिता और आयुष दूसरी बार माता-पिता बने. उनके घर बेटी आयत शर्मा का जन्म हुआ. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *