Headlines

शेख हसीना के वतन वापसी के ऐलान के बाद भड़की हिंसा, तारिक रहमान बोले, ‘बहुत हो गया अब…’


शेख हसीना के दिसंबर में बांग्लादेश लौटने के ऐलान के बीच सियासी उठापटक तेज होने और छिटपुट हिंसा के बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने कड़े तेवर दिखाए हैं. नए सिरे से भड़की राजनीतिक हिंसा को लेकर उन्होंने कहा, ‘बस बहुत हो गया. हमें उन ‘आतंकवादियों’, आगजनी करने वालों और हत्यारों को करारा जवाब देना होगा.’

उन्होंने उन सभी लोकतांत्रिक राजनीतिक दलों से एकसाथ आने की अपील की है. बांग्लादेश के पीएम ने कहा, जिस तरह से जुलाई विद्रोह के दौरान छात्र नेतृत्व वाले हिंसक सड़क प्रदर्शनों में अवामी लीग सरकार को सत्ता से हटाने के लिए राजनीतिक दल एकजुट हुए थे, उसी तरह अब भी उन्हें उस ‘हराने, सत्ता से बेदखल की गई और फासीवादी ताकतों’ का मुकाबला करने और उनकी साजिशों को नाकाम करने के लिए एकजुट होना चाहिए.

क्या बोले तारिक रहमान?

रहमान ने कहा, ‘आइए, हम एक बार फिर 2024 की तरह ही एकजुट हों, जब हमने देश से निरंकुश शक्तियों को बाहर कर दिया था और यह तय करें कि उन ताकतों को निर्णायक रूप से हराया जा सके.’

हिंसा भड़कने से दो दिनों में चार की मौत

बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों में राजनीतिक हिंसा भड़कने से पिछले दो दिनों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गईं. गुरुवार को छिटपुट हिंसा के बीच सरकार ने सुरक्षा को बढ़ा दिया है और सात जिलों में 3 हजार अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है. तारिक रहमान सरकार ने यह फैसला अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की भंग की गई अवामी लीग के देशव्यापी सुबह से शाम तक के लॉकडाउन की अपील के बाद लिया.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 3 हजार सैनिक तैनात

बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, ‘ढाका, चटगांव, नारायणगंज, गाजीपुर, गोपालगंज, मयमनसिंह और फरीदपुर के संवेदनशील जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सहायता के लिए लगभग 3000 सैनिकों वाली बांग्लादेश सीमा रक्षक बल की 96 प्लाटून तैनात की गईं.

PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया, गोपालगंज-1 से सांसद सलीमउज्जमान मोल्ला के घर और काशियानी में उनके रिश्तेदारों और समर्थकों के कई घरों में आगजनी की गई. हसीना के समर्थकों-प्रतिबंधित अवामी लीग और जुबो लीग के सदस्यों और प्रतिबंधित छात्र लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले की अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया और देसी हथियार लेकर निकले.

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने गोपालगंज में एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी, इससे दो दिन पहले उन्होंने हसीना के जन्मस्थान तुंगीप्रा में भी एक पुलिस स्टेशन में आग लगाई थी.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *