Headlines

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर भीषण बस हादसा, गुजरात के तीन यात्रियों की मौत; 15-20 यात्री घायल


जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस मंडला कलां के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल 15 से 20 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं. ये सभी रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन करने के बाद वापस गुजरात लौट रहे थे. इसी दौरान मंडला कलां के पास बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे.

राजस्थानः पंचायत चुनाव में क्यों डिरेल हुआ डबल इंजन? BJP में होगा हार पर मंथन

धार्मिक यात्रा कर गुजरात लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जो गुजरात के बनासकांठा जिले के दांतीवाड़ा स्थित बीएसएफ कॉलोनी के निवासी हैं. परिवार रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव के समाधि स्थल पर दर्शन करने के बाद वापस गुजरात लौट रहा था. इसी दौरान देचू हाईवे पर उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. धार्मिक यात्रा से घर लौट रहे परिवार के लिए यह सफर जिंदगी का सबसे दर्दनाक हादसा बन गया.

70-80 की रफ्तार से सामने से मारी टक्कर

हादसे में घायल यात्री अनिल ने बताया कि वह गाड़ी में सो रहे थे. अचानक जोरदार टक्कर हुई और वह नीचे गिर पड़े. उन्हें कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला. वहीं घायल मनोज भाई ने बताया कि सामने से आ रही गाड़ी अचानक मुड़ी और करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उनके वाहन को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

डूंगरपुर में जिला प्रमुख की कुर्सी पर फंसा पेंच, BJP-BAP को 14-14 सीटें, कांग्रेस किंगमेकर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *