Headlines

BMW Viral Video: महिंद्रा के ‘काले घोड़े’ के आगे BMW वाले ने जोड़े हाथ, रेस लगाने से किया इनकार


सोशल मीडिया पर इन दिनों कारों से जुड़ा एक वीडियो काफी चर्चा में है. इसमें एक तरफ BMW दिखाई दे रही है तो दूसरी तरफ महिंद्रा की काली SUV है, जिसे लोग ‘काला घोड़ा’ कह रहे हैं. दोनों गाड़ियां सड़क पर साथ-साथ चलती नजर आती हैं. इसी दौरान BMW में बैठे ड्राइवर की तरफ से ऐसा इशारा होता है, जिसे देखकर लगता है कि वह दूसरी गाड़ी के साथ रेस लगाने के मूड में नहीं है. बस फिर क्या था, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग अपने-अपने अंदाज में इस पर मजे लेने लगे.

BMW वाले ने हाथ जोड़कर क्या इशारा किया?

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिंद्रा की काली SUV BMW के पास चल रही है. इसी दौरान BMW में बैठा ड्राइवर हाथ से इशारा करता दिखाई देता है. वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में भी मजाकिया अंदाज में कहा गया है कि BMW तो है, लेकिन काले घोड़े से रेस लगाने की हिम्मत कौन करेगा. BMW ड्राइवर का इशारा ही लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया.

यह भी पढ़ें :Girl Saftey Video: बेटी को घर में अकेले छोड़ना कितना सेफ? होश उड़ा देगा यह वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने कमेंट्स में मजेदार बातें लिखनी शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा कि BMW वाले ने साबित कर दिया कि उसके पास BMW क्यों है. वहीं दूसरे ने कहा कि समझदार इंसान हर जगह अपनी ताकत दिखाने नहीं निकलता. कुछ लोगों ने इसे मजाक में ‘एजुकेशन लेवल’ से जोड़ दिया. एक यूजर ने लिखा कि BMW वाले ने सड़क पर रेस लगाने के बजाय समझदारी दिखाई. वहीं कुछ लोगों ने महिंद्रा की गाड़ी को लेकर भी मजेदार नाम और टिप्पणियां भी कीं.

रेस से ज्यादा समझदारी की हो रही चर्चा

इस वीडियो पर कुछ लोग BMW वाले ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं. उनका कहना है कि सड़क पर किसी अनजान गाड़ी के साथ रेस लगाने से बेहतर है कि अपनी मंजिल पर आराम से पहुंचा जाए. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि एक अपनी जिंदगी की रेस जीतने निकला है और दूसरा सड़क पर गाड़ी दौड़ाने. कई लोगों ने यह भी कहा कि महंगी गाड़ी होने का मतलब यह नहीं कि हर किसी को अपनी ताकत दिखानी जरूरी है. 

यह भी पढ़ें : Trending News: शादी में मिला ऐसा तोहफा कि शर्म से लाल हुई दुल्हन, दूल्हा हैरान 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *