Headlines

दिल्ली की हवा में सुधार, AQI 280 से घटकर 265 पहुंचा; फिर भी हालत खराब


दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता 265 एक्यूआई के साथ ‘खराब’ श्रेणी में रही तथा गाड़ियों से निकलने वाला धुंआ पीएम 2.5 प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक रहा. पिछले तीन दिनों में शहर की वायु गुणवत्ता में धीरे-धीरे सुधार आया है. यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 19 नवंबर के 280 से घटकर 20 नवंबर को 270 हो गया तथार शनिवार को यह और कम होकर 265 पर आ गया.

दिल्ली के 57 सक्रिय निगरानी केंद्रों में से 32 में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में, 16 में ‘बेहद खराब’,सात में ‘मध्यम’ एवं एक में ‘संतोषजनक’ दर्ज की गई. दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई. वहां एक्यूआई 362 रहा. ‘नॉर्थ कैंपस’ में एक्यूआई 360 और सिरी फोर्ट में एक्यूआई 352 दर्ज रहा. छावनी क्षेत्र में सबसे कम एक्यूआई 80 दर्ज किया गया.

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के वास्तविक समय के स्रोत-आधारित प्रदूषण आकलन के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में पीएम 2.5 प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदान वाहनों से होने वाले उत्सर्जन का रहा, जो अनुमानित कुल प्रदूषण भार का 33.1 प्रतिशत था. 

16.5 प्रतिशत रहा द्वितीयक कार्बनिक एरोसोल का योगदान

द्वितीयक कार्बनिक एरोसोल का योगदान 16.5 प्रतिशत रहा. इसके बाद बायोमास जलाने का स्थान रहा, जिसमें पराली जलाना तथा घरेलू उपयोग में आने वाले ठोस जैव ईंधन, जैसे लकड़ी और गोबर के उपले जलाना शामिल है. इसका योगदान 13.9 प्रतिशत दर्ज किया गया.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है.

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली का पूर्वानुमान है कि रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है और इसके बाद अगले छह दिनों के दौरान इसके और बिगड़कर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका है. मौसम के मोर्चे पर, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था.

पालम में दर्ज किया गया इतना तापमान

पालम में यह 25.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा. लोधी रोड में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था. रिज और आया नगर में अधिकतम तापमान क्रमशः 26.2 डिग्री सेल्सियस और 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम था. पालम में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम था.लोधी रोड में यह 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था. रिज और आया नगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 13.1 डिग्री सेल्सियस और 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

डॉक्टरों ने कहा कि एक सर्वेक्षण में बच्चों के स्वास्थ्य पर वायु प्रदूषण के बढ़ते दुष्प्रभावों को उजागर किया गया है. सर्वेक्षण के अनुसार, 86 प्रतिशत बच्चों ने बताया कि प्रदूषित हवा उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है. वहीं, 44 प्रतिशत बच्चों को प्रदूषण से संबंधित लक्षणों के कारण डॉक्टर के पास जाना पड़ा, जबकि लगभग 55 प्रतिशत बच्चे बीमारी के चलते स्कूल नहीं जा सके.

दिल्लीः विकासपुरी में छुपन-छुपाई खेल रहे बच्चे की करंट से मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *