लखनऊ सुशांत गोल्ड सिटी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल कि 10वीं मंजिल से गर्लफ्रेंड के गिरकर मौत होने के मामले में जेल में बंद कारोबारी अवनीश जायसवाल ने गुरुवार सुबह आत्महत्या कर ली. उसका शव लखनऊ जिला जेल के बाथरूम में तौलिए के सहारे लटका मिला. ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में बैरक प्रभारी हरिओम को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, तीन हेड जेल वार्डरों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
जानकारी के मुताबिक, अवनीश जायसवाल उर्फ देव (28) अंबेडकरनगर के अकबरपुर का रहने वाला था. वह 12 अक्टूबर को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल सेलेस्टियल मैन्योर में समरीन (24) के साथ रुका था. दोनों ने होटल के कमरा नंबर 1037 में दोपहर करीब 12 बजे चेक-इन किया था. उसी दिन शाम करीब छह बजे समरीन होटल की 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई थी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.
पुलिस अफसरों के मुताबिक, समरीन के नीचे गिरने के बाद अवनीश होटल से भाग गया था. पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था. तीन दिन बाद 15 अक्टूबर को अवनीश ने एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था.
देहरादूनः जंगल में कूड़े के ढेर के पास मिली महिला की लाश, चेहरे और गले पर मिले घाव के निशान
परिजनों ने जेल में हत्या की आशंका जताई
अवनीश की मौत के बाद उसके परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उसके भाई आशीष जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को वह जेल में भाई से मिलने गए थे. उस समय अवनीश बिल्कुल स्वस्थ था और किसी तरह के तनाव में नहीं दिख रहा था. उसने परिवार से कहा था कि रोज मिलने आने की जरूरत नहीं है, 15 दिन में एक बार आ जाया करें.
आशीष के मुताबिक, वकील से बातचीत हुई थी और दिसंबर में जमानत मिलने की उम्मीद थी. ऐसे में परिवार को समझ नहीं आ रहा कि उसने आत्महत्या क्यों की? इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
तीन जेल वार्डरों पर भी कार्रवाई
जेल प्रशासन ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में बैरक प्रभारी हरिओम को निलंबित कर दिया है. उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है. इसके अलावा हेड जेल वार्डर देव प्रकाश सिंह, उदय नारायण और दीपेंद्र सिंह के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.
‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान
