Headlines

Viral Video: पुष्कर मेले की वायरल किन्नर सुशीला कौन, बोरी में रखती हैं करोड़ों रुपये!


राजस्थान का पुष्कर मेला हर साल अपनी परंपराओं, रंग-बिरंगे बाजारों, ऊंटों और बेशकीमती घोड़ों की वजह से चर्चा में रहता है. यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से पशुपालक, व्यापारी और पर्यटक पहुंचते हैं. कोई अपने खास नस्ल के घोड़े की वजह से सुर्खियां बटोरता है, तो कोई अपनी अलग पहचान से लोगों का ध्यान खींच लेता है. इस बार मेले में एक ऐसा ही नाम सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

इनका नाम सुशीला किन्नर बताया जा रहा है. इनके एक के बाद एक कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. कहीं वह नोटों से भरी पोटली दिखाती नजर आती हैं, तो कहीं पारंपरिक गाने गाकर लोगों का मनोरंजन करती हैं. इतना ही नहीं, घोड़ों की खरीद-बिक्री से जुड़ी बातचीत में भी उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.

आखिर कौन हैं सुशीला किन्नर?

सुशीला किन्नर को पुष्कर मेले से सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है. उनके आसपास अक्सर लोगों की भीड़ दिखाई देती है और कई लोग उनके साथ बातचीत करते हुए वीडियो बनाते नजर आते हैं. उनकी लोकप्रियता की एक वजह उनका बेबाक अंदाज भी बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में वह अपनी बात खुलकर रखती दिखाई देती हैं. एक बातचीत में वह कहती हैं कि वह दूसरे किन्नरों की तरह नहीं रहतीं और भीख मांगकर पैसे कमाने के बजाय अपने तरीके से काम करती हैं. यही अलग अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.

नोटों से भरी पोटली लेकर बैठी नजर आईं

सुशीला का एक वीडियो खास तौर पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह एक व्यक्ति के साथ बैठकर बातचीत करती दिखाई देती हैं. बातचीत के दौरान वह अपने पास रखी एक पोटली खोलकर दिखाती हैं, जिसमें 500 रुपये के कई नोट नजर आते हैं. पोटली में रखे नोटों को देखकर वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भी उनसे बातचीत करता है. इसी वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनके पास करोड़ों रुपये होने जैसी बातें होने लगीं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: तबादले पर भावुक हुई महिला कांस्टेबल, गले लगाकर आंसू पोंछते दिखे साहब

पारंपरिक गाने गाती आईं नजर

सुशीला का दूसरा वीडियो उनके एक अलग अंदाज को सामने लाता है. इसमें वह पारंपरिक गाने गाती हुई नजर आती हैं. उनकी प्रस्तुति के आसपास लोग इकट्ठा दिखाई देते हैं और मेले का माहौल भी काफी रंगीन नजर आता है. पुष्कर मेला राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है. यहां लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियां हमेशा आकर्षण का केंद्र रहती हैं.

घोड़ों की बोली में भी दिखा अलग अंदाज

सुशीला का तीसरा वीडियो सबसे ज्यादा दिलचस्प है. इसमें वह घोड़ों की बोली लगाती हुई नजर आती है. वीडियो में घोड़ों की कीमत को लेकर चर्चा होती है और वह एक घोड़े के लिए 14 लाख रुपये की बोली का जिक्र करती नजर आती हैं. उनके बातचीत करने का तरीका और बड़ी रकम का जिक्र लोगों को हैरान कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: आपस में भिड़े बाघ और तेंदुआ… जान बचाने के लिए दरिंदे ने किया यह काम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *