Headlines

पंजाब चुनाव: कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी का AAP पर तीखा हमला, ‘माफिया की तरह…’


पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं. इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पंजाब में भगवंत मान सरकार नहीं चला रहे हैं बल्कि केजरीवाल एंड कंपनी एक माफिया की तरह यहां राज्य को चला रहे हैं. उन्होंने केजरीवाल पर पंजाब को लूटने का गंभीर आरोप लगाया.

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ”भगवंत मान की सरकार पंजाब को नहीं चला रही है, एक माफिया की तरह केजरीवाल एंड कंपनी, जिनको मैं काले अंग्रेज बोलता हूं, वो आकर यहां राज्य चला रहे हैं. उनको पंजाब से कोई दर्द नहीं है. उनको पंजाब से कोई हमदर्दी नहीं है. वो लूट रहे हैं और पंजाब को तहस नहस कर दिया है. 

पंजाब के हर घर में आज चिट्टा है- चरणजीत सिंह चन्नी

इसके साथ ही चरणजीत सिंह चन्नी ने नशीले पदार्थों का जिक्र कर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ”पंजाब के हर घर में आज चिट्टा है. इन्होंने हर घर में चिट्टा पहुंचा दिया. आज नशीले पदार्थों की होम डिलीवरी हो गई है. 

गैंगस्टरवाद से हर किसी को खतरा है- चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब के पूर्व सीएम ने ये भी कहा कि यहां गैंगस्टरवाद इतना बढ़ गया है कि हर किसी को खतरा है कि कहीं फिरौती की कॉल न आ जाए, कहीं गोली न लग जाए. मेरा लड़का बाहर गया है, उसे कोई नुकसान न हो जाए ‘पंजाब में पुलिस राज हो गया, डंडे का राज हो गया है. उन्होंने कहा, ” जो नशे को रोकने की बात करता है उसे गोली मार दी जाती है या उसको सल्फास खानी पड़ती है.” 

पंजाब के लोग केजरीवाल से नफरत करने लगे हैं- चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब में पोस्टर्स से अरविंद केजरीवाल के गायब होने के सवाल पर चन्नी ने कहा, ”अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में ऐसे काम किए कि लोग उससे नफरत करने लग गए हैं. अब उसने अपनी फोटो पूरे पंजाब से हटा दी है. यह सिर्फ चुनाव के लिए ऐसा किया गया है. चुनाव के बाद वो फिर यही आ जाएगा. अब वो बैठकों में भगवंत मान के साथ नहीं दिखते हैं. दिल्ली के सारे आप नेता यहां से भाग गए हैं क्योंकि साढ़े चार साल इन्होंने पंजाबी कोठियों में रहकर पंजाब को लूटा है.” 

केजरीवाल छिपकर चुनाव लड़ रहे हैं- चरणजीत सिंह चन्नी

जब उनसे पूछा गया कि अरविंद केजरीवाल बीच मंझदार में भगवंत मान को छोड़कर भाग गए, क्या आप ये कहना चाहते हैं? इस सवाल पर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ”वो पीछे से छिपकर चुनाव लड़ रहे हैं, बाहर नहीं आ रहे हैं क्योंकि यहां के लोग समझ गए हैं कि इसने पंजाब को लूटा है.”

पंजाब: AAP में टिकट कटने से नाराज चरणजीत हुए बागी, खुड्डियां ने स्वीकारा फैसला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *