‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की रिलीज में लगभग 1 महीना है. लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं. फिल्म दुनियाभर में इस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्मों में से एक बन गई है. फिल्म ने ‘सुपरगर्ल’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ को पीछे छोड़ दिया है.
बता दें कि 2026 की दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ है. ये फिल्म नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है. वहीं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ इस सोलो सुपरहीरो फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है.
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स से अब तक 150 मिलियन डॉलर से ज़्यादा की कमाई कर ली है. नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस से ही फिल्म ने 70 मिलियन डॉलर से ज़्यादा की कमाई की है. नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस के इतिहास में प्री-सेल्स के मामले में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ से आगे ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’, ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ और ‘नो वे होम’ है.
2026 की टॉप 3 सुपरहीरो फिल्म
इस लिस्ट में नंबर वन पर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ है. इस फिल्म ने 2.52 बिलियन डॉलर कमाए. दूसरे नंबर पर ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ है. इस फिल्म ने प्री सेल्स में 150 मिलियन डॉलर कमा लिए है. तीसरे नंबर पर ‘एवेंजर्स: एंडगेम एंकोर’ है. फिल्म ने 143.1 मिलियन डॉलर की कमाई की. फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं.
ये भी पढ़ें- ओपनिंग डे पर इतिहास रचेगी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’, इंडिया में 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली बनेगी पहली हॉलीवुड फिल्म?
वहीं इंडिया में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. उम्मीदें हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर इंडिया में 100 करोड़ की कमाई कर सकती है. फिल्म ने 19 नवंबर को एडवांस बुकिंग में चार दिनों के लिए 34.50 करोड़ का कलेक्शन किया और ओपनिंग डे के लिए फिल्म ने 16.50 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म जो रूसो और एंथनी रूसो ने डायरेक्ट किया है.
