Headlines

कनाडा की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में गोल्डी बराड़, 2.5 लाख डॉलर का ईनाम घोषित


गोल्डी बराड़ की तलाश तेज हो गई है. अमेरिका के बाद कनाडा भी इसे पकड़ने में लगा हुआ है.गुरुवार को बीओएलओ (BOLO) प्रोग्राम ने कनाडा के 25 मोस्ट-वांटेड क्रिमिनल की नई लिस्ट जारी की है.जिसमें सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का नाम सबसे ऊपर रखा गया है. गोल्डी को पकड़ने में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को कनाडा सरकार 2.5 कनाडाई डॉलर देगी.

गोल्डी बराड़ 20 सितंबर 2023 को उत्तर-पश्चिमी विनिपेग में 39 वर्षीय सुखदूल सिंह गिल की हत्या के मामले में वांछित है. पुलिस के अनुसार गोल्डी लॉरेंस बिश्नोई आपराधिक गिरोह का एक बड़ा सदस्य है. पिछले साल कनाडा की सरकार ने इस गिरोह को आतंकी संगठन घोषित किया था.

गिरफ्तारी वारंट जारी

विनिपेग पुलिस का कहना है कि बराड़ 2022 में हुई एक हत्या के मामले में भारत में भी भागा हुआ है, जबकि अमेरिका में उस पर अवैध वसूली और संगठित अपराध (रैकेटियरिंग) के आरोप हैं. फर्स्ट-डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश रचने के आरोप में बराड़ और उसके कथित साथी 26 वर्षीय करनबीर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.

अमेरिका ने भी रखा हुआ है ईनाम

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर (1 मिलियन डॉलर) के इनाम का ऐलान किया है. वहीं, बीओएलओ प्रोग्राम ने कनाडा या अमेरिका में उसकी गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वाले को 2.5 लाख डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है.

विनिपेग पुलिस सेवा के डिप्टी चीफ कैम मैकिड ने बराड़ को एक बेहद खतरनाक अपराधी बताया है. उन्होंने कहा कि उससे जुड़ा खतरा केवल किसी एक समुदाय, शहर या देश तक सीमित नहीं है. सितंबर महीने से ही बराड़ का नाम एफबीआई की ‘टॉप 10 मोस्ट वांटेड’ सूची में भी शामिल है. विनिपेग पुलिस के मुताबिक, वह साल 2017 में स्टूडेंट वीजा पर पहली बार कनाडा आया था.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में कमजोर पड़ा ‘अकवान’, ओडिशा-आंध्र के तटों पर तूफान का खतरा बरकरार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *