Headlines

IND vs NZ Test: ग्लेन फिलिप्स ने शतक लगाकर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने


भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर ग्लेन फिलिप्स ने पहले टी20 और फिर वनडे में शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित किया, अब पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. ये पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी, क्योंकि पहले दिन टीम ने सिर्फ 70 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे. 7वें नंबर पर आए फिलिप्स ने हेनरी निकोल्स के साथ मिलकर 216 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर अच्छी स्थिति में लाए.

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जसप्रीत बुमराह ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले ही ओवर में टॉम लैथम को आउट कर दिया. इसके बाद उन्होंने 2 और आकाश दीप, अंशुल कंबोज ने जल्दी ही 1-1 विकेट और ले लिया. 70 पर 5 विकेट गिरने से न्यूजीलैंड दबाव में थी, तब आए ग्लेन फिलिप्स ने हेनरी निकोल्स के साथ पारी को संभाला और पहले दिन विकेट बचाए रखा. आज दूसरे दिन फिलिप्स ने अपना शतक पूरा कर इतिहास रचा.

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने फिलिप्स

ग्लेन फिलिप्स दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं. फिलिप्स ने इस साल जनवरी में भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में शतक (106) जड़ा था, वो मुकाबला इंदौर में हुआ था. इसके बाद उन्होंने पिछले महीने ऑकलैंड में खेले गए टी20 में शतक (107) लगाया. न्यूजीलैंड उस मैच को 87 रनों से जीत गई थी. अब उन्होंने टेस्ट में शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन बनाए. 216 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए. उन्होंने हेनरी निकोल्स के साथ छठे विकेट के लिए 216 रनों की साझेदारी की. खबर लिखे जाने निकोल्स 154 रन बनाकर नाबाद हैं. न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 341 रन बना लिए हैं.

ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज

ग्लेन फिलिप्स दुनिया के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक टीम के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए हैं. इससे पहले सिर्फ रोहित शर्मा ऐसा कर पाए थे. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में ऐसा किया था.

यह भी पढ़ें- टेम्बा बवुमा ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले बने कप्तान; कई दिग्गज पीछे छूटे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *