बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी का वक्त नजदीक आते ही पड़ोसी मुल्क में एक बार फिर से हालात बिगड़ गए हैं. बांग्लादेश में प्रतिबंधित हो चुकी शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की तरफ से पहली बार अपने दम पर देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया, इस दौरान आगजनी और हिंसा की कई घटनाएं से देश जल उठा, जिसकी आग की लपटें पूर्व अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस का चटगांव स्थित पुश्तैनी घर में भी दिखाई दी.
दरअसल, बांग्लादेश में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और पूर्व अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस के चटगांव स्थित पुश्तैनी घर में बुधवार (18 नवंबर, 2026) की देर रात आग लग गई. पुलिस को आशंका है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी. पुलिस इंस्पेक्टर मोजम्मेल हक ने बताया कि गश्त कर रही पुलिस टीम ने घर के ग्राउंड फ्लोर के एक खाली कमरे में आग देखी और तुरंत उसे बुझा दिया.
यह घटना पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के जल्द बांग्लादेश लौटने के ऐलान के बाद बढ़े राजनीतिक तनाव के बीच हुई है. हाल के हफ्तों में हसीना समर्थकों के विरोध प्रदर्शनों और हिंसा की घटनाएं कम से कम 22 जिलों में सामने आई हैं.
तारिक रहमान सरकार ने तैनात किए 3,000 सुरक्षा बल
The banned @albd1971’s politics of arson and destruction has once again been exposed in Gopalganj. Its activists, using mosque loudspeakers to mobilise, attacked Tungipara Police Station and set it on fire, completely destroying it. They also attacked and torched the homes of BNP leaders and activists across the district. These acts of violence and destruction are being instigated by fugitive Sheikh Hasina and other fugitive Awami League leaders through their provocative statements. The Awami League’s politics has always been one of arson, violence and destruction. Following the 2024 mass uprising and the mass killings committed under its rule, the party’s activities have been banned in Bangladesh. The BNP government will not tolerate such acts of violence and lawlessness. Those responsible must be brought to justice. #Bangladesh #BNP #BannedAwamiLeague #Arson #Violence #Gopalganj
— Bangladesh Nationalist Party-BNP (@bdbnp78) November 18, 2026
देश में भड़की हिंसा को रोकने के लिए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की BNP सरकार ने 7 जिलों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के 3,000 सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया था. बावजूद इसके देश में आगजनी, तोड़फोड़ समेत हिंसा की कई घटनाएं सामने आईं.
कहां-कितने सुरक्षा बल किए गए तैनात?
प्रथम आलो के मुताबिक, बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी ढाका, चटगांव, नारायणगंज, गाजीपुर, गोपालगंज, मयमनसिंह और फरीदपुर के संवेदनशील जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मदद के लिए BGB की 96 प्लाटून तैनात की गई है.
वहीं, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के अधिकारियों ने कहा कि ढाका में सुरक्षा बलों की 23 प्लाटून, गोपालगंज जिले में 27 प्लाटून और चटगांव में 15 प्लाटून को तैनात किया गया है. ये सारे सुरक्षा बलों के जवान संबंधित जिला प्रशासन और अन्य लॉ इंफोर्समेंट एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
कहां-कहां हुई हिंसा?
प्रतिबंधित अवामी लीग की तरफ से बुलाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान शेख हसीना के समर्थकों ने गोपालगंज में एक और पुलिस थाने को आग के हवाले कर दिया. साथ हीं, बसों में आग लगा दी गई. वहीं, चटगांव में पूर्व अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को भी फूंक दिया गया. जबकि राजधानी ढाका में देसी बम धमाकों के बाद दहशत फैल गई.
बांग्लादेशी अधिकारियों के मुताबिक, काशियानी में गोपालगंज-1 चुनावी क्षेत्र के सांसद सेलिमुज्जमान मोल्ला के घर और उनके रिश्तेदारों के साथ उनके समर्थकों के कई घरों में आगजनी की गई. प्रथम आलो ने अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के जन्मस्थान तुंगीपाड़ा में दो दिन पहले एक पुलिस थाने को आग लगा दिया गया था, इसके बाद गुरुवार को गोपालगंज में भी एक पुलिस थाने को फूंक दिया गया.
हसीना समर्थकों और BNP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
बुधवार को नराइल जिले में हसीना समर्थकों और BNP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में BNP के दो समर्थकों की मौत हो गई. वहीं, गुरुवार को ढाका पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राजधानी से हसीना की पार्टी और उससे जुड़े संगठनों के 107 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. देश के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गई है.
यह भी पढ़ेंः शेख हसीना के वतन वापसी के ऐलान के बाद भड़की हिंसा, तारिक रहमान बोले, ‘बहुत हो गया अब…’
