कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की त्रिपक्षीय बैठक को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस मंच पर भारत का भी पीएम हो सकता था. राहुल गांधी के इसी बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि भारत को कांग्रेस से सीख लेने की कोई जरूरत नहीं है.
बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने लिखा, राहुल, अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत 2013 की तरह ही ब्रिक्स (BRICS) की सदस्यता खो देता और वैश्विक कूटनीतिक मंच पर हाशिए पर चला जाता! जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की सीट चीन को सौंप दी थी! जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उसने पाकिस्तान के प्रति अपने प्रेम के चलते शर्म-अल-शेख में भारत की सुरक्षा से समझौता कर लिया था!
Rahul, • Had Congress been in power India would be losing membership of BRICS like in 2013 & sidelined at global diplomatic stage! • When Congress was in power India gifted the UNSC seat to China! • When Congress was in power India compromised India’s security at Sharmal Shekh for Pak Prem! • When Congress was in power, Nehru’s China policy culminated in the humiliation of the 1962 war. India does not need lectures from Congress which designed India’s foreign policy keeping Pakistan Prem at centre!
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) November 20, 2026
”भारत को सीख लेने की जरुरत नहीं”
उन्होंने आगे लिखा, जब कांग्रेस सत्ता में थी तब नेहरू की चीन नीति का नतीजा 1962 के युद्ध में मिली अपमानजनक हार के रूप में सामने आया. भारत को कांग्रेस से सीख लेने की कोई जरूरत नहीं है. जिसने पाकिस्तान के प्रति अपने प्रेम को केंद्र में रखकर भारत की विदेश नीति तैयार की थी!
राहुल गांधी ने किया था पोस्ट
बता दें राहुल गांधी ने पोस्ट किया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो उस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री भी बैठे होते. उन्होंने बैठक की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठै होते. एक समझौता किया हुआ प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता.” राहुल गांधी के इस दावे के बाद बवाल हो गया है. इसपर सियासत शुरू हो गई है.
ये भी पढ़ें: गोवा में अब क्या बड़ा करने जा रही CJP? दीपके, रांका और सौरव होंगे शामिल
