बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर बीते 25 सालों से फिल्मी दुनिया में काम कर रहे हैं. हालांकि उन्हें इंडस्ट्री में अपने पिता जीतेंद्र जैसी लोकप्रियता और सफलता नहीं मिल पाई. एक्टिंग के अलावा तुषार की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही है. उम्र के 50 साल पूरे कर चुके तुषार ने अब तक शादी नहीं की है. आइए आज उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं.
करीना कपूर खान संग किया था डेब्यू
तुषार कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. जीतेंद्र और शोभा कपूर के घर उनका जन्म 20 नवंबर 1976 को मुंबई में हुआ था. पिता की राह पर चलते हुए तुषार कपूर ने भी बॉलीवुड में काम किया. उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना एक्टिंग करियर साल 2001 की फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से शुरू किया था. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर नजर आई थीं. फिल्म को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था. तुषार को अपनी पहली फिल्म के लिए फिल्मफेयर के बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.
तुषार कपूर को 25 साल के करियर में ज्यादा सफलता और लोकप्रियता हासिल नहीं हुई. हालांकि वो कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, ‘गोलमाल’, ‘खाकी’ और ‘शूटआउट एड लोखंडवाला’ आदि शामिल है.
50 की उम्र में भी सिंगल, 1 बेटे के पिता
तुषार कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उम्र के पांच दशक बीता चुके तुषार कपूर ने शादी नहीं की है. वो सिंगल लाइफ जी रहे हैं. हालांकि अभिनेता अनमैरिड होने के बावजूद एक बेटे लक्ष्य के पिता हैं. 10 साल के हो चुके लक्ष्य का जन्म साल 2016 में सरोगेसी और आईवीएफ तकनीक के जरिए हुआ था.
कितने अमीर हैं तुषार कपूर?
तुषार लग्जरी लाइफ जीते हैं और वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुषार की टोटल संपत्ति 45 करोड़ रुपये तक है. वहीं उनके कार कलेक्शन में पोर्श केयेन, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, रेंज रोवर और ऑडी Q7 आदि शामिल है.
कहां-कहां से होती है तुषार कपूर की कमाई?
तुषार एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये तक और एक ब्रांड शूट के लिए 40 लाख रुपये तक लेते हैं. एक्टर की कमाई का जरिया रियल एस्टेट भी है. तुषार की ‘तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की रियल एस्टेट कंपनी भी है.
