Headlines

चक्रवाती तूफान अकवान का असर, इन राज्यों में हो रही भारी बारिश, दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम?


चक्रवाती तूफान अकवान के चलते ओडिशा के भुवनेश्वर में भारी बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह प्रक्रिया सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई. तूफान के चलते भुवनेश्वर में भारी बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं. इस तूफान का असर दिल्ली से लेकर यूपी तक देखा जा रहा है.

चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर अमरावती मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक डॉ. के. नागा रत्ना ने कहा, “चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ आज सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच गोपालपुर के काफी करीब से तट को पार कर गया. तट पार करते समय हवा की गति लगभग 70 से 80 किमी प्रति घंटा थी, जो झोंकों के साथ 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई थी. 

अभी कहां है अकवान
उन्होंने बताया कि फिलहाल यह गोपालपुर और पुरी के पास है. पिछले 24 घंटों में उत्तरी आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश हुई है. उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम और अनाकापल्ली जिलों में 50% से अधिक मौसम केंद्रों पर हल्की से मध्यम और भारी बारिश दर्ज की गई. इच्छापुरम और मंदसा के कई इलाकों में 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई है. अगले 24 घंटों में इस चक्रवाती सिस्टम के उत्तर-पूर्व और उससे सटे राज्यों की ओर बढ़ने की संभावना है.

दिल्ली-यूपी का मौसम
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी से ठंडी हवाओं ने मैदानी राज्यों में असर दिखाना शुरू कर दिया है. दिल्ली में इस सीजन में पहली बार तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है. जिससे दिल्ली में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा और ठंड का असर बढ़ गया है.

यूपी में सर्दी का असर बढ़ गया है. आज 15 से ज्यादा जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा. राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, उन्नाव, मऊ, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद में सुबह के वक्त घना कोहरा होने से विजिबिलिटी भी कम नजर आई. 

उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में अकवान 6 घंटों के दौरान 26 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है. शुक्रवार को ये चक्रवात गोपालपुर के पास, दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाके और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में केंद्रित है. 

कब होगा कमजोर
इसके ओडिशा से होते हुए लगभग उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है. 6 घंटों में यह और कमजोर होकर ‘डिप्रेशन’ में बदल जाएगा.  यह कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 110 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 170 किमी पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 170 किमी दक्षिण, पुरी (ओडिशा) से 250 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और नरसपुर (आंध्र प्रदेश) से 370 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में मौजूद है.

सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि चक्रवाती तूफान अकवान से जुड़े बादल उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों तक पहुंच गए हैं, जिससे इसका जमीन के साथ संपर्क शुरू हो गया है. इस पूरे सिस्टम पर विशाखापत्तनम और गोपालपुर में लगे डॉप्लर वेदर रडार के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है.

बंगाल के कई जिलों में बारिश
अकवान के चलते पश्चिम बंगाल के कई दक्षिणी जिलों में बारिश हो रही है. IMD ने इस इलाके में शनिवार तक भारी बारिश का अनुमान जताया है. ओडिशा के गोपालपुर के पास तट से टकराने वाले इस तूफान के कारण कोलकाता में बारिश देखने को मिली. इसके अलावा IMD ने दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर के तटीय जिलों में शनिवार तक बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.

मछुआरों को किया गया अलर्ट
दक्षिण बंगाल के कई अन्य जिलों में शनिवार तक भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता में हल्की से मध्यम बारिश होगी और शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना है. IMD के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में कोलकाता में 19.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इसी दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश मेदिनीपुर में (47 मिमी) दर्ज की गई. IMD ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे शनिवार तक पश्चिम बंगाल के तटों के पास समुद्र में न जाएं, क्योंकि समुद्र की स्थिति खराब बनी हुई है.

ये भी पढ़ें

गोवा में अब क्या बड़ा करने जा रही CJP? दीपके, रांका और सौरव होंगे शामिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *