घर में काम करने के लिए मेड रखना आजकल कई परिवारों की जरूरत बन गया है. ऑफिस, घर और दूसरी जिम्मेदारियों के बीच खाना बनाने से लेकर साफ-सफाई तक के काम में मेड काफी मदद करती हैं. लेकिन कभी-कभी उनके हाथों कुछ ऐसी गलतियां भी हो जाती हैं, जिन्हें देखकर गुस्सा आने के बजाय हंसी छूट जाती है. खासकर जब गलती खाने के साथ हो जाए, तो मामला और भी दिलचस्प बन जाता है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी मेड की कुकिंग को लेकर परेशान नजर आता है. वजह भी ऐसी है कि वीडियो देखने वाले लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वहीं यूजर्स तो वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
फ्रोजन चिकन पकाने में कर दी बड़ी गलती
वायरल वीडियो में एक बर्तन में चिकन की सब्जी पकती हुई दिखाई दे रही है. चिकन करी को देखकर पहली नजर में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन इसके पीछे की कहानी कुछ अलग है. वीडियो के साथ शख्स ने बताया कि उसके फ्रिज में हमेशा फ्रोजन चिकन रखा रहता है. उसने अपनी मेड को खाना बनाने की जिम्मेदारी दी, लेकिन शायद उसे यह बताना भूल गया कि चिकन को पैकेट से निकालकर ही पकाना होता है. मेड ने फ्रोजन चिकन को सीधे पकाने की कोशिश कर दी. यानी जिस बात को वह बेहद सामान्य समझ रहा था, वही बताना भूल गया. अब खाना बन जाने के बाद उसे समझ नहीं आ रहा कि इस गलती पर मेड से क्या कहे.
Wtaf , His Maid cook the Frozen Chicken. With packet😭😭 https://t.co/ByqoMCq5jQ
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 19, 2026
यह भी पढ़ें: Viral Video: कड़ाके की ठंड में जम गई सेना के जवान की वर्दी, वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग
शख्स बोला- अब मेड को क्या बोलूं?
वीडियो के साथ शख्स ने मजाकिया अंदाज में अपनी परेशानी भी जाहिर की है. उसका कहना है कि उसे समझ नहीं आ रहा कि अब वह अपनी मेड को क्या बोले. एक तरफ खाना बनाने की जिम्मेदारी थी और दूसरी तरफ फ्रोजन चिकन को इस्तेमाल करने का सही तरीका बताना शायद वह भूल गया. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को काफी मजेदार लग रहा है. आमतौर पर घर में खाना बनाने के दौरान नमक ज्यादा हो जाना, सब्जी जल जाना या मसाला बिगड़ जाना जैसी गलतियां होती रहती हैं. लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग दिखाई देता है.
वीडियो पर मिल रहे फनी कमेंट्स
इस वायरल वीडियो पर लोग भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स मेड की इस गलती पर हंस रहे हैं, तो कुछ इसे खतरनाक बता रहे हैं. एक यूजर ने मजेदार अंदाज में कमेंट कर कहा कि पता चल गया कि आखिर घुटने में दिमाग होना किसे कहते हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर कहा कि सा करना लापरवाही है, यह खतरनाक हो सकता है. क्योंकि फ्रोजन चिकन को इस्तेमाल करने से पहले सुरक्षित तरीके से डीफ्रॉस्ट करना जरूरी होता है. इसे फ्रिज में रखकर धीरे-धीरे पिघलाना बेहतर तरीका माना जाता है. इसके बाद पैकेट से निकालकर साफ-सफाई के साथ पकाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Viral Video: जू में बॉडीबिल्डर ने टाइगर से की रस्साकशी, एक झटके में हार गया बाजी
