क्या आप भी अपनी बेटी को घर में अकेला छोड़कर किसी काम से चले जाते हैं? अगर हां तो अपनी यह आदत आज ही बदल लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पैरेंट्स की नींद उड़ा दी है. हर कोई यह सोचने के लिए मजबूर हो गया है कि अगर गलती से लड़की ने गेट खोल दिया होता तो न जाने उसके साथ क्या हो जाता.
होश उड़ा देगा यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की अपने घर में अकेली है. अचानक घर के बाहर मौजूद कोई शख्स खिड़की खोलने की कोशिश करता है. जैसे ही खिड़की खुल जाती है तो वह घर के अंदर हाथ डालने लगता है. यह देखकर लड़की किसी तरह खिड़की बंद कर लेती है. हालांकि, बार-बार खिड़की को खोलने की कोशिश करता है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को अब तक 44 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
क्या बेटी को घर पर अकेले रहना चाहिए? 😱 क्योंकि कुछ असामाजिक तत्व घरों के आसपास घूमते रहते है https://t.co/EKU4vFRCih
— Sunil Bishnoi 🇮🇳 (@MSunilBishnoi) November 20, 2026
आरोपी के हौसले देख रह जाएंगे दंग
जब लड़की खिड़की बंद कर देती है तो भी आरोपी पीछा नहीं छोड़ता. वह अपने साथी के तुरंत घर के दरवाजे पर पहुंच जाता है और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगता है. यह देखकर लड़की घबराती नहीं है. वह तुरंत अपने जानकारों को कॉल करने लगती है और उन्हें मामले की जानकारी देती है. यह देखकर आरोपी शख्स मौके से तुरंत फरार हो जाता है. सोशल मीडिया पर सभी यूजर्स लड़की की तारीफ कर रहे हैं. साथ ही, उस शख्स को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.
यूजर्स ने ऐसे जताई नाराजगी
यह वीडियो सुनील बिश्नोई नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि क्या हमें अपनी बेटी को घर में अकेला छोड़ना चाहिए? क्योंकि कुछ असामाजिक तत्व घर के आसपास ही घूमते रहते हैं. इस वीडियो पर सभी यूजर्स ने लिखा कि बेटी को घर में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. एक यूजर का कहना था कि अगर आपकी बेटी समझदार है तो कोई भी असामाजिक तत्व उसे नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा. एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर बेटी को घर में अकेले छोड़कर जाना मजबूरी है तो आपको ऐसे इंतजाम करने चाहिए कि कोई भी आपके घर में न घुस सके. इससे आपकी बेटी हमेशा सेफ रहेगी.
यह भी पढ़ें: बैग से खींचा फोन और ट्रेन में चढ़ गई चोरनी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
