सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर कभी हैरानी होती है तो कभी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. खासकर जानवरों और इंसानों के बीच की अनोखी बॉन्डिंग वाले वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं. कई बार जंगल में रहने वाले जानवर इंसानी बस्तियों के आसपास भी ऐसे नजारे दिखा देते हैं, जिनकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती.
ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला सिर पर घास का भारी गट्ठर लेकर जाती दिखाई देती है. लेकिन इस नजारे में सबसे खास बात यह है कि उस गट्ठर के ऊपर एक मोर भी बैठा हुआ है. यह नजारा यूजर्स को हैरान कर रहा हैं और यूजर्स वीडियो को बार-बार देख रहे हैं.
सिर पर घास का गट्ठर और ऊपर बैठा मोर
वायरल वीडियो में एक ग्रामीण महिला सिर पर घास से भरा बड़ा सा गट्ठर उठाए नजर आती है. उसने गट्ठर को संभालने के लिए अपने दोनों हाथ ऊपर कर रखे हैं. वह सामान्य तरीके से आगे बढ़ रही होती है, लेकिन उसके सिर पर रखे घास के ढेर के ऊपर एक मोर बैठा दिखाई देता है. मोर भी काफी आराम से उस गट्ठर पर बैठा नजर आता है. ऐसा लगता है जैसे उसे वहां बैठने में कोई परेशानी नहीं हो रही. महिला भी इस दौरान अपने सिर पर रखे वजन को संभालती दिखाई देती है. वीडियो में मोर को घास के ऊपर अपनी जगह बदलते और आगे की तरफ झुकते हुए भी देखा जा सकता है.
ग्रामीण भारत के सुन्दरतम नज़ारे…❤️ https://t.co/xVGcB4abNd
— 🇮🇳 Ram Singh Naglot🐬 (@NaglotR) November 19, 2026
यह भी पढ़ें: Viral Video: आपस में भिड़े बाघ और तेंदुआ… जान बचाने के लिए दरिंदे ने किया यह काम
लोगों को पसंद आया इंसान और पक्षी का अनोखा नजारा
आमतौर पर मोर को खुले मैदानों, खेतों और पेड़ों के आसपास घूमते हुए देखा जाता है. राष्ट्रीय पक्षी होने के कारण मोर को लेकर लोगों में हमेशा खास आकर्षण रहता है. बारिश के मौसम में उसका पंख फैलाकर नाचना तो कई लोगों के लिए बेहद खूबसूरत नजारा होता है. लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है. एक तरफ महिला अपने रोजमर्रा के काम में लगी हुई है, वहीं दूसरी तरफ मोर उसके सिर पर रखे घास के गट्ठर को अपनी बैठने की जगह बना लेता है. यही अनोखा नजारा इस वीडियो की खासियत है.
वायरल वीडियो पर कमेंट्स कर रहे यूजर्स
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी को महिला और मोर का यह साथ बेहद प्यारा लग रहा है, तो कोई इसे प्रकृति का अनोखा नजारा बता रहा है. महिला का घास लेकर अपने काम पर जाना और मोर का उसी गट्ठर पर आराम से बैठना लोगों के लिए आकर्षण बन गया है. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि इतना सुंदर नजारा कभी नहीं देखा, मोर तो सुंदर है ही लेकिन इस वीडियो में और ज्यादा सुंदर दिखाई दे रहा है. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर कहा कि यही तो है गांव की खूबसूरती.
यह भी पढ़ें: Viral Video: जू में बॉडीबिल्डर ने टाइगर से की रस्साकशी, एक झटके में हार गया बाजी
