बिहार के चर्चित विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की रस्में आज (शुक्रवार) से शुरू हो गई हैं. अनंत सिंह आज सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ तिलक चढ़ाने के लिए लदमा (नदवां) से निकले. बेटी शिवांगी भी रस्में पूरी कर रही हैं. इसका वीडियो अनंत सिंह ने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
25 नवंबर को शादी है और सारी तैयारी अनंत सिंह के पैतृक गांव बाढ़ के लदमा (नदवां) में हो रही है. आज तिलक को लेकर गांव की महिलाएं चुमावन करती दिखीं. मांगलिक गीत गाते दिखीं. इस दौरान शिवांगी के छोटे भाई अभिनव भी मौजूद रहे. अभिनव का जनेऊ संस्कार भी होना है.
शुभ तिलक ❤️🙏🏻🙌🏻 #AnantSingh #NeelamDevi #ShivangiSingh #शुभ_तिलक #नदवां https://t.co/2VOWCmxhIO
— Anant Kumar Singh (@MLA_AnantSingh) November 20, 2026
आंचल रखकर रस्म करती दिखीं नीलम देवी
चुमावन और अनंत सिंह के काफिले के वीडियो लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. अनंत सिंह ने एक्स हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया उसमें शिवांगी की मां यानी उनकी पत्नी नीलम देवी बेटी के माथे पर आंचल रखकर रस्म करती दिख रही हैं.
यह भी पढ़ें- सम्राट सरकार का फैसला, विधानसभा और विधान परिषद में भर्ती को लेकर उठाया ये कदम
वीडियो में दिख रहा है कि पहले नीलम देवी ने चुमाया तो उसके बाद इसी रस्म को घर और परिवार की अन्य महिलाएं ने पूरा किया. कई पंडित भी दिख रहे हैं जो पूजा-पाठ और अन्य रस्म करा रहे हैं.
तिलक समारोह दानापुर के सगुना मोड़ स्थित खगौल रोड के एक मैरिज हॉल में होना है. शाम में अनंत सिंह यहां पहुंचे. लोगों से मुलाकात करते हुए मैरिज हॉल के अंदर पहुंचे. तिलक की रस्म के लिए निर्धारित स्थान पर वे अपने समधी के साथ बैठे. इस दौरान अनंत सिंह ने अपने समधी को मिठाई खिलाई. समारोह में बिहार सरकार के मंत्री शैलेंद्र कुमार भी पहुंचे.
शादी में 5 दिन लेकिन गांव में बन रहीं मिठाइयां
इस शादी को लेकर गांव में जश्न का माहौल है. इस शाही शादी की दूर तक चर्चा हो रही है. चार लाख लोगों के लिए खाना बनेगा. अभी शादी में पांच दिन का वक्त है लेकिन लगातार काफी संख्या में रसगुल्ला और मिठाइयां बनाई जा रही हैं. जो भी पहुंच रहा है उसे सबसे पहले मिठाई दी जा रही है. 23 नवंबर को अनंत सिंह के यहां कलश से जुड़े कार्यक्रम होंगे. 24 को मेहंदी और संगीत आदि का कार्यक्रम होना है. इसके बाद 25 को शादी है.
यह भी पढ़ें- बिहार में आने वाला है तूफान! ‘अकवन’ के चलते अलर्ट जारी, भारी बारिश के संकेत
