Headlines

मोहम्मद सिराज को लेकर बोले वारिस पठान, ‘अब टैलेंट के आधार पर चयन होगा या…’


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज के चयन नहीं होने पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मोहम्मद सिराज पॉजिटिव क्रिकेट खेल रहे थे, अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. फिर भी उनका चयन नहीं किया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि टैलेंट या परफॉर्मेंस की जगह पर नाम देखकर टीम में जगह देंगे? उन्होंने सरफराज और शमी का भी जिक्र किया.

वारिस पठान ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि इससे पहले सरफराज- जो हमारे मुंबई से ही हैं, उन्हें भी नहीं चुना गया. उनसे कहा गया था कि उनका शरीर भारी है, वगैरह-वगैरह. उन्होंने अपना वजन कम किया और घरेलू क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. तो फिर सरफराज को क्यों नहीं चुना गया? आपने शमी को भी नहीं लिया और मोहम्मद सिराज पॉजिटिव क्रिकेट खेल रहे थे, अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और बुमराह की जगह टीम के लिए काफी मददगार साबित हुए. जब भी टीम को उनकी जरूरत पड़ी, उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्हें क्यों नहीं चुना गया?”

‘अब टैलेंट के आधार पर चयन होगा या किसी के नाम के पर’

उन्होंने आगे कहा कि सिराज सकारात्मक सोच के साथ खेलते हैं, जब भी टीम को उनकी जरूरत होती है तो वे आगे आते हैं और बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं. सब कुछ उनके पक्ष में है, फिर भी उन्हें क्यों नहीं चुना जा रहा है? उन्हें बाहर क्यों बैठाया गया है? सवाल यह उठता है कि क्या अब चयन टैलेंट और प्रदर्शन के आधार पर होगा, या फिर किसी के नाम के आधार पर?”

उसका नाम सिराज है इसलिए टीम में जगह नहीं- इमरान मसूद 

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज के चयन नहीं होने पर धर्म का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, ”अच्छी परफार्मेंस के बावजूद मोहम्मद सिराज को टीम में मौका नहीं दिया जा रहा है. यह सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि उसका नाम सिराज है.” 

शशिकांत शिंदे ने क्या कहा?

वहीं, इमरान मसूद के बयान पर मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान एनसीपी (एसपी) नेता शशिकांत शिंदे ने कहा कि भारत में किसी भी खिलाड़ी का चयन उसकी योग्यता (मेरिट) के आधार पर होता है. उन्होंने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ हुआ होगा. पहले भी कई खिलाड़ी चुने गए हैं, जिनमें पठान बंधु यूसुफ और इरफान भी शामिल हैं. मेरी राय में अगर कांग्रेस सांसद के पास कोई सबूत है तो उन्हें उसे सामने लाना चाहिए. भारत में नाम देखकर चयन नहीं किया जाता है.”

नागपुर का बदला जाएगा नाम? ‘दीक्षाभूमि’ नई पहचान! UBT की मांग को मिला कांग्रेस का समर्थन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *