Headlines

गजब का जज्बा: 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में महिला ने दौड़ी न्यूयॉर्क मैराथन


कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो इंसान नामुमकिन को भी मुमकिन कर दिखाता है. न्यूयॉर्क की रहने वाली 38 साल की एक महिला ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. डिर्ड्रे कीन (Deirdre Keane) नाम की इस महिला ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान एक ही साल में दुनिया की सभी 7 सबसे बड़ी ‘वर्ल्ड मैराथन मेजर्स’ पूरी कर एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी आखिरी मैराथन 34 हफ्ते (लगभग 8 महीने) की प्रेग्नेंट होने के बावजूद पूरी की.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पेशे से नर्स प्रैक्टिशनर और मैनेजमेंट कंसल्टेंट डिर्ड्रे कीन ने 1 नवंबर को न्यूयॉर्क सिटी मैराथन को 4 घंटे 6 मिनट और 55 सेकंड में पूरा किया. इससे पहले वह टोक्यो, बोस्टन, लंदन, सिडनी, बर्लिन और शिकागो मैराथन भी दौड़ चुकी थीं. दुनिया की इन 7 सबसे कठिन और प्रतिष्ठित लंबी दूरी की दौड़ को एक साथ ‘वर्ल्ड मैराथन मेजर्स’ कहा जाता है.

अप्रैल में चला प्रेग्नेंसी का पता, फिर भी नहीं मानी हार

दिलचस्प बात यह है कि जब डिर्ड्रे ने इन रेस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, तब वह प्रेग्नेंट नहीं थीं. पिछले साल शादी के बाद उन्होंने तय किया था कि मां बनने की जिम्मेदारी संभालने से पहले वह 2026 में अपनी ‘बकेट लिस्ट’ के सभी बड़े चैलेंज पूरे करेंगी. मार्च में टोक्यो मैराथन पूरी करने के बाद अप्रैल में बोस्टन और लंदन मैराथन के दौरान उन्हें शरीर में कुछ बदलाव महसूस हुए. जांच कराने पर पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं.

प्रेग्नेंसी की खबर सुनने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. हालांकि, उन्होंने आयरनमैन और अल्ट्रामैराथन जैसे कुछ बेहद कठिन इवेंट्स छोड़ दिए, लेकिन सातों मेजर मैराथन पूरी करने का फैसला किया. शुरुआत में उनके पति ब्रायन काफी चिंतित थे, लेकिन दोनों ने तय किया कि वे समय की परवाह किए बिना एक-एक रेस पर ध्यान देंगे और जरूरत पड़ने पर दौड़ने के बजाय पैदल चलेंगी.

यह भी पढ़ें: Newborn Baby Viral Video: औलाद को पहली बार गोद में लेते ही कांपे बाप के हाथ, वायरल हो गया वीडियो

डॉक्टर की सलाह और खुद पर भरोसा आया काम

डिर्ड्रे की डॉक्टर (OB-GYN) ने उन्हें इस शर्त पर दौड़ने की इजाजत दी कि वह शरीर में पानी और पोषण की कमी नहीं होने देंगी, और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होते ही तुरंत रुक जाएंगी. डिर्ड्रे ने बताया कि उन्हें पता था कि 34वें हफ्ते में मैराथन दौड़ना कितना असामान्य है, लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस और शरीर की क्षमता पर पूरा भरोसा था. सोशल मीडिया पर डिर्ड्रे के इस हौसले और जज्बे की जमकर तारीफ हो रही है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: महिंद्रा के ‘काले घोड़े’ के आगे BMW वाले ने जोड़े हाथ, रेस लगाने से किया इनकार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *