जहां पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है तो वहीं भारत में पाकिस्तानी ड्रामा को काफी प्यार मिलता है. फिलहाल पाकिस्तान से लेकर भारत तक में ‘दर ए निजात’ की काफी चर्चा हो रही है. खासकर के इसके किरदार ‘अबू बकर’ को लेकर. तो चलिए इसकी चर्चा के बीच पाकिस्तान के उन पांच और ड्रामा के बारे में भी जानते हैं जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए.
‘मेरे हमसफर’
‘मेरे हमसफर’ पाकिस्तान का रोमांटिक शो है. इसमें फरहान सईद, हानिया आमिर, जोया नासिर, सबा हमीद, वसीम अब्बास और अली खान जैसे कलाकारों ने काम किया था. 2021 में शुरू हुए इस पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा का आखिरी एपिसोड साल 2022 में आया था.
‘ज़िंदगी गुलज़ार है’
‘ज़िंदगी गुलज़ार है’ पकिस्तान के सबसे चर्चित शो में से एक है. 2012 से 2013 के बीच आए इस ड्रामा को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं. इसकी कहानी राइटर उमेरा अहमद के इसी नाम के नॉवेल पर बेस्ड है. कुल 26 एपिसोड वाले इस ड्रामा में सनम सईद, फवाद खान, शहरयार मुनव्वर सिद्दीकी अहम किरदारों में है. इसका डायरेक्श सुल्ताना सिद्दीकी ने किया था.
‘मेरे पास तुम हो’
‘मेरे पास तुम हो’ एक रोमांटिक ड्रामा है जिसकी कहानी खलील उर रहमान कमर ने लिखी थी. साल 2019 में आए इस शो में हुमायूँ सईद, आयज़ा खान, अदनान सिद्दीकी और हिरा मानी जैसे कलाकार नजर आए थे. मेरे पास तुम हो का डायरेक्शन नदीम बेग ने किया था. इसका टाइटल सॉन्ग (OST) मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान ने गाया था.
‘कभी मैं कभी तुम’
‘कभी मैं कभी तुम’ भी पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय शोज में गिना जाता है. इस रोमंटिक ड्रामा में मुख्य कलाकारों की केमिस्ट्री को भारत से लेकर पाकिस्तान तक में काफी पसंद किया गया. इसमें फहद मुस्तफा और हानिया आमिर अहम किरदारों में नजर आए थे.
‘जफा’
जफ़ा भी साल 2024 में आया था और इसने भी लोगों के दिलों में अपनी एक खाजग बनाई. दानिश नवाज़ ने इसे डायरेक्ट किया और इसकी कहानी लिखी समीरा फजल ने. इसमें मावरा हुसैन, सेहर खान, उस्मान मुख्तार, मोहिब मिर्ज़ा और अजरा मंसूर अहम रोल में हैं.
