आमतौर पर लोग ऑफिस से लेकर दूसरे काम पर जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, लेकिन मेट्रो स्टेशन तक जाने के लिए अक्सर लोगों को ई-रिक्शा या फिर दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिसमें उनका काफी समय भी जाता है.
ऐसे में अगर आप दक्षिण दिल्ली से हैं तो आपको आने वाले समय में मेट्रो से सफर करने में काफी राहत मिल सकती है. जानने वाली बात ये है कि दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन का नया कॉरिडोर दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों से जोड़ने की तैयारी में है.
कहां बनाया जाएगा नया कॉरिडोर?
बता दें कि नया कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी ब्लाक के बीच बनेगा. इसके शुरू होने से दक्षिण दिल्ली के लोगों को काफी राहत मिल सकती है. ऐसे में जानते हैं कि इस नए कॉरिडोर से जुड़ी अहम बातें.
गोल्डन लाइन पर बनेंगे 8 नए स्टेशन
अहम बात ये है कि लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक के बीच बनने वाला नया रूट दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों को जोड़ेगा. प्रस्तावित आठ स्टेशन हैं, इनमें लाजपत नगर, एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश-1, चिराग दिल्ली, पुष्पा भवन, साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर,पुष्प विहार साकेत जी ब्लॉक शामिल है.
यानी इन स्टेशनों के शुरू होने के बाद से दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों के लोगों को फायदा होगा. सबसे खास बात ये है कि उन्हें मेट्रो तक पहुंचने के लिए पहले दूसरों साधनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा. इससे उनका काफी समय भी बच सकता है. ऐसे में अब अहम सवाल ये है कि इसका काम कब पूरा होगा?
कितनी होगी कॉरिडोर की लंबाई?
इस कॉरिडोर की लंबाई की बात करें तो इसकी लंबाई 8.385 किलोमीटर होगी. इस पर आठ एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे. सबसे खास बात तो यह है कि यहां पहली बार तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है.
कितना समय बचेगा?
अगर बात करें गोल्डन लाइन का नया कॉरिडोर शुरू होने से समय कितना बचेगा कि तो इस नए कॉरिडोर के शुरू होने के बाद दक्षिण दिल्ली के लोगों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के ई रिक्शा से लेकर दूसरे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पडेगा और इसमें सटीक कितना समय बचेगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस कॉरिडोर के शुरू होने के बाद समय बच सकता है.
कब पूरा होगा काम?
जानकारी के मुताबिक, इस कॉरिडोर के सात स्टेशनों के निर्माण कार्य 22 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यानी प्रस्तावित 8 स्टेशनों में से 7 स्टेशनों का काम 22 महीने में पूरा हो सकता है.ऐसे में सवाल उठेगा कि एक स्टेशन का काम कब होगा?
एक स्टेशन का काम कब होगा?
बता दें कि लाजपत नगर स्टेशन का निर्माण कार्य अलग से आवंटित किया जाएगा. पूरी गोल्डन लाइन कॉरिडोर को जून 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
अभी भी पुराना बुकलेट DL है? ऐसे बनवाएं नया स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस
