ABP Network के The Southern Rising Summit 2026 में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी को-स्टार चित्रांगदा सिंह के साथ पहुंचे। इस खास मौके पर दोनों ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर खुलकर बातचीत की। सलमान खान ने फिल्म के नाम में बदलाव से लेकर इसकी कहानी और रिलीज डेट तक कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव क्यों किया गया और किस तरह वह दूसरी बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचना चाहते थे। इस दौरान श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ के साथ ‘मातृभूमि’ के क्लैश को लेकर भी सवाल हुआ। चित्रांगदा सिंह ने श्रद्धा कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अच्छी एक्ट्रेस हैं और दोनों फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा। वहीं सलमान खान ने भी ‘ईठा’ के लिए शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान सलमान ने भारतीय सेना के जवानों की जिंदगी पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जवानों को सिर्फ उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारियों तक सीमित करके नहीं देखना चाहिए। उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ में जवानों की जिंदगी का एक अलग और अनदेखा पहलू भी दिखाया जाएगा। सलमान ने जवानों के परिवारों की चिंताओं और सुरक्षा के बावजूद मन में बने रहने वाले डर का भी जिक्र किया। The Southern Rising Summit 2026 में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की यह खास बातचीत फिल्म, बॉलीवुड और भारतीय जवानों की जिंदगी से जुड़े कई अहम पहलुओं को सामने लेकर आई।
