बॉक्स ऑफिस के नजरिए से साल 2026 भारतीय सिनेमा के लिए खास और यादगार रहेगा. क्योंकि ये साल भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला साल बन गया है. इस साल कई बड़े बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी की और उनकी फिल्मों ने ताबड़तोड़ नोट छापे. आइए कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में जानते हैं जिनकी वापसी ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी महफिल लूट ली.
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह साल 2024 में अजय देवन के साथ फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे. हालांकि ये मूवी फ्लॉप निकली. इसके बाद उन्होंने 2025 में ‘धुरंधर’ से दमदार वापसी की. जबकि 2026 में इसका दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2’ भी हर तरफ छाया रहा. इन दोनों फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे.
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने साल 2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ दी थी. इसके बाद वो सीधे बड़े पर्दे पर साल 2026 में देखने को मिल रहे हैं. उन्होंने ‘रामायण’ के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर दमदार वापसी की. 5 नवंबर को रिलीज हुई रामायण 17वें दिन तक दुनियाभर में करीब 1600 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.
सूर्या
तमिल सुपरस्टार सूर्या साल 2026 में तीन फिल्में लाए और तीनो ही सफल रहीं. 2026 में सबसे पहले ‘करप्पू’ आई. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 315 करोड़ रुपये कमाए और ये सुपरहिट रही. इसके बाद उनकी फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ अगस्त में आई. ये फिल्म हिट रही और इसने वर्ल्डवाइड 260 करोड़ रुपये कमाए. जबकि इन दिनों वो ‘सीन’ नाम की फिल्म में नजर आ रहे हैं. इसकी कमाई भी शानदार हो रही है. 15 दिनों में सीन मूवी 260 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है.
रवि तेजा और चिरंजीवी
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ की काफी चर्चा हुई. 35 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने दुनियाभर में करीब 250 करोड़ रुपये कमाए थे. साल 2026 में तेलगु मेगास्टार चिरंजीवी भी ‘माना शंकरा वर प्रसाद गरु’ से छाए रहे. 200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दुनयाभर में 300 करोड़ से ज्यादा कमाए.
इमरान हाशमी
इमरान हाशमी ने साल 2026 में अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ से दर्शकों का दिल जीता. 45 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने 217.62 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए और सुपरहिट निकली.
