Headlines

नौकरी छोड़ करने लगी कंटेंट क्रिएशन, अब कमाई 82 लाख रुपये, वीडियो वायरल


आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह लोगों की जिंदगी बदलने वाला एक बड़ा करियर बन चुका है. अमेरिका के एरिजोना की रहने वाली एक नर्स ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, जिसकी कहानी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. सारा एन (Sarah Ann) नाम की इस महिला ने महज 7 महीनों में सिर्फ ब्रांड डील्स के जरिए करीब 82.27 लाख रुपये (88,071 डॉलर) की शुद्ध कमाई करने के बाद अपनी फुल-टाइम नर्स की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है.

खुद बताया कमाई का पूरा हिसाब किताब

इंस्टाग्राम पर 82.7 हजार फॉलोअर्स रखने वाली सारा ने एक वीडियो शेयर कर अपनी कमाई का पूरा हिसाब-किताब दुनिया के सामने रखा. उन्होंने बताया कि करीब 18 महीने पहले उन्होंने कंटेंट बनाना शुरू किया था. उस वक्त एक सिंगल मदर और नर्स के तौर पर उन्हें यकीन नहीं था कि कोई उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में दिलचस्पी लेगा या नहीं. लेकिन देखते ही देखते उनकी मेहनत रंग लाई और मई से नवंबर के बीच सिर्फ 7 महीनों में उन्होंने 1,87,785 डॉलर (करीब 1.75 करोड़ रुपये) के ब्रांड कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिए.

एजेंसी कमीशन और टैक्स के बाद बचे 82 लाख रुपये

सारा ने पूरी ईमानदारी से यह भी साफ किया कि पूरी रकम सीधे उनके खाते में नहीं आई. ब्रांड्स से डील पक्की करने वाली एजेंसी की फीस और 25 से 35 प्रतिशत टैक्स कटने के बाद उनके पास लगभग 88,071 डॉलर (करीब 82.27 लाख रुपये) की शुद्ध बचत हुई. खास बात यह है कि इस आंकड़े में व्यूज, डिजिटल प्रोडक्ट्स या एफिलिएट लिंक से होने वाली कमाई शामिल नहीं है.

यह भी पढ़ें: Newborn Baby Viral Video: औलाद को पहली बार गोद में लेते ही कांपे बाप के हाथ, वायरल हो गया वीडियो

परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए छोड़ी नौकरी

सारा के मुताबिक, 7 महीनों में कंटेंट क्रिएशन से हुई यह कमाई उनकी नर्स की सालाना सैलरी से भी ज्यादा थी. इसी आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने अपनी 9 से 5 की नौकरी छोड़ने का फैसला लिया, ताकि वे अपने परिवार को ज्यादा समय दे सकें और खुलकर कंटेंट बना सकें. अपने फॉलोअर्स का शुक्रिया अदा करते हुए सारा ने कहा कि जो लोग कंटेंट क्रिएटर बनना चाहते हैं, उन्हें बिना डरे पहला कदम उठाना चाहिए, क्योंकि इसमें खोने के लिए कुछ नहीं, लेकिन पाने के लिए सब कुछ है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: महिंद्रा के ‘काले घोड़े’ के आगे BMW वाले ने जोड़े हाथ, रेस लगाने से किया इनकार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *