Headlines

बांग्लादेश को मिसाइलें बनाने के लिए चीन ने भेजा जहाज भरकर बारूद! साजिश नाकाम


इंडोनेशिया की नौसेना ने चीन से बांग्लादेश जा रहे एक जहाज से मिसाइल बनाने वाली 405 टन सोडियम परक्लोरेट जब्त किया है. इसका इस्तेमाल केमिकल इंडस्ट्री के साथ साथ बारूद बनाने के लिए किया जाता है, जो मिसाइल में भरा जाता है. बताया जा रहा है कि इंडोनेशियाई नौसेना को यह जानकारी एक अज्ञात सोर्स से मिली थी. इससे पहले पिछले हफ्ते, अमेरिका की एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत कमजोर करने के लिए चीन पाकिस्तान का इस्तेमाल करता है.

इंडोनेशियाई नौसेना के एक कमांडर ने बताया कि जब्त किए गए केमिकल से 100 तक मिसाइलें बनाई जा सकती हैं. ढाका के अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट ते मुताबिक MV स्टार लाइन्स चीन के लियानयुनगांग बंदरगाह से बांग्लादेश के मोंगला बंदरगाह जा रहा था. इसी दौरान 7 नवंबर को उत्तरी सुमात्रा के बेलवान के पास, इंडोनेशियाई जल क्षेत्र में इसे रोक लिया गया.

मोंगला बंदरगाह पहुंचने वाला था जहाज

इंडोनेशिया के मीडिया आउटलेट्स की तरफ से जारी वीडियो के अनुसार, इंडोनेशियाई नौसेना ने 20 नवंबर को बेलवान में नेवी रीजनल कमांड I की एक प्रेस ब्रीफिंग में जहाज को जब्त किए जाने की जानकारी दी. बताया जा रहा है कि यह जहाज 8 नवंबर को मोंगला बंदरगाह पहुंचने वाला था. ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, इंडोनेशियाई नौसेना के जवानों को जहाज की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर शक हुआ.

नौसेना के गश्ती जहाज KRI सिगालू-857 ने जहाज के चलने के असामान्य तरीके का पता चलने के बाद उसे रोक लिया. बताया गया है कि जहाज ने रेडियो मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया, जिसके चलते उसकी जांच की गई.

इंडोनेशिया स्थित ‘SIB न्यूज़ नेटवर्क’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, गश्ती जहाज के रडार ने उस संदिग्ध जहाज की गतिविधियों का पता लगाया.  जहाज के चालक दल ने जब रेडियो कॉल का कोई जवाब नहीं दिया तो इसके कमांडर ने जहाज की जांच करने का आदेश दिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *