Headlines

‘उपभोक्ता अपनी पसंद…’, E20 पेट्रोल पर अब क्या बोले केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी


एथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर एक बार फिर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी का बयान आया है. उनका कहना है कि लोगों को E20 पेट्रोल खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा. उन्होंने इससे पहले एथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर सवाल उठाने वालों को मूर्ख करार दिया था.

केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार (23 नवंबर) को केरल के पलक्कड़ में मीडिया से बात करते हुए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर कहा कि लोगों को E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि उपभोक्ता अपनी पसंद का पेट्रोल चुनने के लिए स्वतंत्र हैं.

आलोचना करने वालों को कह चुके हैं मूर्ख 
सुरेश गोपी ने इससे पहले हाल ही में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की आलोचना करने वालों को मूर्ख बताया था. उन्होंने कहा था कि जो भी लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं वो इसके पीछे का विज्ञान नहीं जानते हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि E-20 पेट्रोल को लेकर आरोप लगाने वालों की सोच राजनीतिक रूप से विकृत है. वे मूर्ख हैं और इसके पीछे का विज्ञान नहीं जानते. 

उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग ऐसे दावे कर रहे हैं और ईंधन में एथेनॉल की मात्रा की जांच कर रहे हैं, हो सकता है कि वे कैनिस्टर में पेट्रोल खरीद रहे हों और सैंपल लेने से पहले उसमें कुछ मिला रहे हों.

कर्नाटक में E20 पेट्रोल पर विवाद
बता दें कि E20 पेट्रोल को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी तक जारी है. हाल ही में कांग्रेस शासित कर्नाटक सरकार ने E20 पेट्रोल में तय मानक से ज्यादा एथेनॉल की मिलावट होने का दावा किया था. कांग्रेस सरकार ने कुछ पेट्रोल पंपों से लिए सैंपल में एथेनॉल की मात्रा 20 परसेंट से ज्यादा होने का दावा किया था. कुछ सैंपल में मिलावट 31.2 परसेंट तक थी. 

इस मामले में सरकारी तेल कंपनी आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने संयुक्त बयान जारी किया. कंपनियों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा कराई गई जांच के नतीजे तय कानून और टेक्निकल प्रक्रियाओं का पालन नहीं करते हैं. कंपनियों ने बताया कि कर्नाटक समेत देशभर में सप्लाई हो रहा E20 पेट्रोल बीआईएस के तय मानक आईएस 17021 के मुताबिक है. 

ये भी पढ़ें

ममता बनर्जी ने बागी गुट के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, फर्जी हलफनामे का लगाया आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *