Headlines

‘कहां है कुलदीप और सुथार?’, सौरव गांगुली ने उठाए टीम सिलेक्शन पर सवाल


भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रा पर समाप्त हो गया, जिसे शुभमन गिल एंड टीम जीत सकती थी. वेलिंगटन में खेले गए इस टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. न्यूजीलैंड के पांच विकेट 70 के स्कोर पर गिर गए थे, जसप्रीत बुमराह ने शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन फिर प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए और हेनरी निकोल्स-ग्लेन फिलिप्स के बीच 200 से अधिक की साझेदारी हो गई. भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी में 720 रन बना दिए, जिससे पहली पारी में 352 रन की लीड मिली. आज अंतिम दिन भारत को 8 विकेट लेने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. सौरव गांगुली ने टीम सिलेक्शन पर सवाल उठाया है.

भारत ने पहली पारी 720/9 रनों पर घोषित की थी, जिससे टीम को 352 रनों की लीड मिली. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट ले लिए थे. जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले ही ओवर में विकेट चटकाया था. उन्होंने दोनों पारियों में टॉप लैथम को आउट किया. हालांकि स्पिन डिपार्टमेंट में थोड़ी कमजोरी नजर आई, इसी सवाल को सौरव गांगुली ने भी पूछा. दरअसल पांचवें दिन पिच काफी सपाट थी, जहां वॉशिंगटन सुंदर को सिर्फ 1 विकेट मिला.

सौरव गांगुली ने उठाया टीम सिलेक्शन पर सवाल

गांगुली ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “इस सीरीज में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा, पहले वाइट बॉल और अब रेड बॉल क्रिकेट में बल्लेबाजी शानदार नजर आई. लेकिन उन्हें समझना होगा कि अवे मैदान पर जहां पिच समय के साथ और सपाट होती जाती है वहां हमें एक प्रॉपर स्पिनर खिलाना जरुरी होता है. टेस्ट क्रिकेट में एक तो खिलाना होता है. वॉशिंगटन सुंदर बतौर ऑलराउंडर खेल सकता है. बीसीसीआई, कुलदीप यादव और मानव सुथार कहां है?”

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 फाइनल की राह कठिन हो गई है. अब बचे सभी मैच जीतने से भी काम नहीं होगा, टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के मैचों पर निर्भर रहना होगा.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया? जानिए पूरा समीकरण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *