Headlines

अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, निर्दलीय लड़ेंगे अगला चुनाव, जानें वजह


मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के बीच अगले चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि अगली बार विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे. वजह बताते हुए कहा कि पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने से उनका वोट बंट जाता है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उन्हें ज्यादा वोट मिलते हैं.

अनंत सिंह का यह बयान यूपी के सैयदराजा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह से बातचीत के दौरान सामने आया. सुशील सिंह 23 नवंबर को उनकी बेटी की हल्दी की रस्म में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सामने आया है. इसमें अनंत सिंह अपने चुनावी सफर और आगे की रणनीति पर बात करते दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 151 गाड़ी के साथ आएगी बारात, अनंत सिंह बोले- जनता ही मेहमान और मालिक

बोले- पिछली बार जीते तो सजा हो गई

वीडियो में अनंत सिंह कहते हैं, “पिछली बार चुनाव जीते तो सजा हो गई… फिर पत्नी लड़ी… फिर निकलकर हम लड़े…”, बातचीत में उन्होंने आगे कहा, “निर्दलीय लड़ेंगे…”, इस पर सुशील सिंह के समर्थकों ने कहा कि निर्दलीय ये भी लड़े हैं. बातचीत में अनंत सिंह आगे कहते हैं कि जितना वोट उन्हें निर्दलीय में मिलता है उतना पार्टी में रहने पर नहीं आता है. पार्टी में वोट बंट जाता है.

जानकारी हो कि सुशील सिंह जब अनंत सिंह से मुलाकात के बाद लौट रहे थे तभी रास्ते में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था. सामने से आ रही एक गाड़ी उनके काफिले में घुस गई और टक्कर हो गई. आरोप तो ये भी लग रहे हैं कि रास्ते में उनकी गाड़ी पर हमला हुआ है. खैर ये जांच का विषय है.

जेडीयू से निष्कासन के बाद बढ़ीं सियासी चर्चाएं

बता दें कि अनंत सिंह 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू के टिकट पर जीते थे. हालांकि, उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. इसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. कुछ लोग उनके बेटे के चुनाव लड़ने की संभावना जता रहे हैं, तो कुछ लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं. अब अनंत सिंह के इस बयान ने इन चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है.

इसे भी पढ़ें- JDU को अब कौन चलाएगा? संजय झा ने साफ कर दी भविष्य की तस्वीर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *