Headlines

पोस्टर फाड़े, नारे लगाए…,नीतीश सेतु बवाल में 10 लोग गिरफ्तार; 200 पर FIR


बिहार के वैशाली जिले में नीतीश सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद भीड़ ने सरकारी बैनर और पोस्टर फाड़ दिए. इस दौरान नारेबाजी भी की गई. पुलिस ने सोमवार, 23 नवंबकर को 11 नामजद और 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

घटना 21 नवंबर 2026 की है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद करीब 150 से 200 लोग एकत्र हुए. आरोप है कि लोगों ने अवैध भीड़ बनाया और सिक्स लेन पर लगाए गए सरकारी बैनर और पोस्टर फाड़ दिए. इस दौरान नारेबाजी भी हुई. इससे इलाके में कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई.

यह भी पढ़ें- बिहार के लखीसराय में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत

दंडाधिकारी के बयान पर दर्ज हुई FIR

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. दंडाधिकारी के बयान पर रुस्तमपुर थाना में कांड संख्या 46/26 दर्ज किया गया. प्राथमिकी 21 नवंबर को ही दर्ज की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई.

वैशाली और पटना के 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें रुस्तमपुर के धीरज कुमार, प्रमोद कुमार और गौतम कुमार उर्फ सुजीत कुमार शामिल हैं. मिर्जापुर के हरेराम राय और सतेन्द्र राय भी पकड़े गए हैं. जफराबाद के राहुल कुमार और विशाल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा नरगमा पहाड़पुर पश्चिम के रवि कुमार और पटना जिले के शिवम कुमार व अविनाश कुमार को भी पुलिस ने पकड़ा है.

वीडियो फुटेज से होगी अन्य आरोपियों की पहचान

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में भीड़ जुटाकर सरकारी काम में बाधा डालने और कार्यक्रम की गरिमा भंग करने की बात सामने आई है. आरोप है कि इस दौरान एक राजनीतिक दल के समर्थन में नारेबाजी की गई. पुलिस वीडियो फुटेज और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि जांच में जिनकी भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में GF की हत्या, कपड़ा सिलवाने निकली थी, प्रेमी ने कपार में ठोका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *