Headlines

इंडस्ट्री में 6 साल काम करने बाद भी बाबिल खान ऑडिशन से होते हैं नर्वस, एक्सपीरियंस को लेकर भी किया रिएक्ट


एक्टर बाबिल खान को इंडस्ट्री में 6 साल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि अब फिल्म सेट पर कम्फर्टेबल हो रहे हैं. हालांकि, फिर भी वो ऑडिशन के वक्त नर्वस हो जाते हैं. 

रचित सिंह संग पॉडकास्ट में बाबिल खान ने अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि किसी रोल के लिए ऑडिशन देने और रियल में फिल्म की शूटिंग करने के बीच के अंतर के बारे में बात की. 

शूट और ऑडिशन को लेकर बाबिल खान ने किया रिएक्ट

उन्होंने कहा, ‘मैं अभी भी ऑडिशन देते वक्त नर्वस रहता हूं. हालांकि, शूट के लिए सेट पर आने के बाद मैं अब कॉन्फिडेंट होने लगा हूं. 6 साल तक इस इंडस्ट्री का हिस्सा रहने के बाद अब आखिरकार मुझे मजा आने लगा है.’

आगे उन्होंने कहा, ‘मेरी जर्नी का एक बड़ा हिस्सा अपनी लेगेसी से खुद को अलग करना और खुद की लय खोजना रहा है. मैं खुद की जगह ढूंढने से अभी बहुत दूर हूं. मैं ये समझने की कोशिश कर रहा हूं कि कैसे अपनी शर्तों पर आगे बढ़ूं. इस जर्नी में अब फाइनली मुझे मजा आने लगा है.’

बता दें कि बाबिल खान दिवंगत एक्टर इरफान खान और सुतापा सिकदर के बेटे हैं.

ये भी पढ़ें- दूसरे हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते ‘रामायण’ के कलेक्शन में 59 परसेंट गिरावट, इतना रहा कलेक्शन

बाबिल खान की जर्नी

बाबिल खान के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ में कैमरा असिस्टेंट के तौर पर काम किया था. इस फिल्म में इरफान खान लीड रोल में हैं. 2022 में उन्होंने फिल्म ‘कला’ से डेब्यू किया. फिल्म को अन्विता दत्त ने डायरेक्ट किया. फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. ये साइकोलॉजिकल ड्रामा है. फिल्म में तृप्ति डिमरी और स्वस्तिका मुखर्जी लीड रोल में हैं.

इसके बाद उन्होंने The Railway Men में काम किया. ये सीरीज 1984 में हुए भोपाल गैस त्रासदी पर बेस्ड है. बाबिल ने फ्राइडे नाइट प्लान में भी काम किया. ये कॉमेडी ड्रामा है. अब बाबिल खान को Gandhi Bazar Sunday Market में देखा जाएगा. ये मलयालम फिल्म है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *