Headlines

‘रामायण’ की 19वें दिन धीमी हुई रफ्तार, फिर भी डबल डिजिट में की कमाई, ‘धुरंधर 2’- ‘स्त्री 2’ समेत 8 फिल्मों को दी मात


रणबीर कपूर स्टारर एपिक ‘रामायण’ ने तीसरे वीकेंड भी धमाकेदार परफॉर्म किया. खासतौर पर तीसरे संडे को इस फिल्म ने 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. लेकिन रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को  बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई. जानते हैं कि ‘रामायण’ ने 19वें दिन कितना कलेक्शन किया है?  

‘रामायण’ ने 19वें दिन कितनी की कमाई? 
नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ को दर्शकों से खूब प्यार मिला है. दो हफ्ते तक छप्पर फाड़ कमाई करने के बाद इसने तीसरे वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमक दिखाई और जबरदस्त कमाई की. लेकिन तीसरे सोमवार को ‘रामायण पार्ट 1’ की रफ़्तार धीमी पड़ गई, हालांकि नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म ने कमाई में गिरावट के बावजूद 19वें दिन भी एक मील का पत्थर पार कर लिया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के तीसरे मंडे यानी 19वें दिन 12.70 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘रामायण’ की भारत में 19 दिनों की नेट कमाई अब 955.45 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘रामायण’ का डे वाइज कलेक्शन 

  • ‘रामायण’ की शुरुआत 5 नवंबर को 64.85 करोड़ रुपये (नेट) के कलेक्शन के साथ हुई थी.
  •  इस फिल्म ने 5वें दिन अब तक का अपना सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन दर्ज किया, जब इसने 107.50 करोड़ रुपये कमाए थे. 
  • इसने अपने 8 दिन के एक्सटेंडेड पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे हफ्ते म
  • दूसरे हफ्ते (9वें से 15वें दिन तक) फिल्म ने 299.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पहले हफ्ते के मुकाबले 47 प्रतिशत कम है.
  • इसके बाद 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को इसने 15.75 करोड़ कमाए जबकि तीसरे शनिवार का कलेक्शन 27.65 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं 18वें दिन यानी तीसरे संडे को इस फिल्म ने कमाई में जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 35.60 करोड़ की कमाई की.

‘रामायण’ तीसरे मंडे बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म
‘रामायण’ की कमाई में तीसरे मंडे अब तक की सबसे बड़ी मंदी दर्ज की गई है फिर भी इसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल12.70 करोड़ कमाकर ‘रामायण’ तीसरे सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म बन गई है. इसने ‘धुरंधर 2’ से लेकर ‘छावा’, ‘स्त्री 2’, ‘एनिमल’ और ‘जवान’ सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के थर्ड मंडे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. 

ये हैं थर्ड मंडे की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में (इंडिया नेट कलेक्शन) 

  • धुरंधर: 19.7 करोड़
  • रामायण- 12.70 करोड़
  • धुरंधर 2: 11 करोड़
  • छावा: 7.74 करोड़
  • स्त्री 2: 6.75 करोड़
  • एनिमल: 5.55 करोड़
  • जवान: 5.45 करोड़
  • गदर 2: 4.6 करोड़
  • पीके: 4.42 करोड़
  • द केरला स्टोरी: 4.4 करोड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *