Headlines

इंडिया में पाकिस्तानी सास की फैन हुईं लड़कियां, अबू बकर की मां जैसी मदर इन लॉ की हुई डिमांड


भारत में पाकिस्तानी ड्रामा ‘दर ए निजात’ इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें अबु बकर नाम के किरदार की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. साथ ही इसमें दिखाई गई सास को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसकी तुलना इंडियन टीवी सीरियल्स से की जा रही है. लोगों को कहना है कि भारतीय टीवी शोज में केवल सास-बहू का झगड़ा ही दिखाया जाता है. 

पाकिस्तानी ड्रामा ‘दर ए निजात’ का किरदार अबु बकर और उसकी मां के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है. इसकी वजह है कि जिस तरीके से अबु बकर अपनी पत्नी और उसकी मां खुशबख्त जिस तरीके से अपनी बहू के साथ पेश आते हैं. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. खासकर इंडिया में लड़कियां ऐसे ही पति और सास की डिमांड कर रही हैं. चलिए बताते हैं इनकी खासियत और लोगों का क्या कहना है.

अबु बकर और उसकी मां के जैसी सास की डिमांड

‘दर ए निजात’ देखने के बाद इंडियन गर्ल्स की उम्मीदें और काफी हाई हो गई हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर यूजर्स खुद कह रहे हैं. एक लड़की ने कहा, ‘हम कहते हैं ना कि लाइफ में कोई परफेक्ट नहीं होता लेकिन अबू बकर कैसे हो सकता है. कंवारे रह लो लेकिन अबू बकर जैसा लड़का चाहिए. सलमान खान बन जाओ लेकिन अबू बकर जैसे लड़के से शादी कर लो. मुझे अबू बकर जैसा ही लड़का चाहिए. वो इतना प्यारा और अंडरस्टैंडिंग है. हर लड़की ही ऐसा लड़का अपनी लाइफ में डिजर्व करती है.’

वहीं, दूसरी लड़की ने कहा, ‘अबू बकर कितनें जेंटल, नम्र, ईमानदार…और वो एकदम परफेक्ट हैं. ऐसा ही अबू बकर हर लड़की चाहती है. 1000 से ज्यादा सीरीज देख ली लेकिन कभी ऐसा मर्द नहीं देखा.’ इसके साथ ही एक अन्य फीमेल यूजर ने भी कहा, ‘मर्दों को अबू बकर के जैसा होना चाहिए.’ अबू बकर अपनी मां का भी आदर्श बेटा होता है. इसलिए भी उसे पसंद किया जा रहा है. इसके साथ ही अबू बकर की मां को भी यूजर्स एक अच्छी सास बता रहे हैं, जिसे लेकर उनका कहना है कि ऐसी ही सास लड़की डिजर्व करती है. लोगों का कहना है कि वो अपनी बहू को बेटी की तरह रखती है और एक समझदार सास है.

कहां देख सकते हैं पाकिस्तानी ड्रामा ‘दर ए निजात’?

इसके साथ ही अगर बात की जाए कि पाकिस्तानी ड्रामा ‘दर ए निजात’ कब और कहां देख सकते हैं तो इसका पाकिस्तान में प्रसारण पाकिस्तानी चैनल ARY Digital पर होता है और इसी नाम से ही यूट्यूब पर चैनल है, जिस पर इसका हर शुक्रवार और शनिवार को नया एपिसोड स्ट्रीम किया जाता है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *