Headlines

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट? नोट कर लें तारीख


भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. इस सीरीज में कुल दो ही मुकाबले खेले जाने हैं, इसलिए जो दूसरा मुकाबला जीतेगा, वह सीरीज का विजेता भी कहलाएगा. वेलिंगटन में खेले पहले मुकाबले में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर 43 ओवर बैटिंग की थी. वे दोनों मिलकर न्यूजीलैंड के लिए मैच को ड्रॉ करवाने में कामयाब रहे.

भारतीय स्क्वाड में मोहममद सिराज और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी बैठे हैं. उनपर भी सबकी नजरें टिकी होंगी कि उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जाता है या नहीं. खैर इस सबसे पहले जान लीजिए कि भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा?

कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टेस्ट?

-भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा.

-दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

-टीवी पर लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

-मैच का लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.

भारत का स्क्वाड:  शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: टॉम लाथम (कप्तान), हेनरी निकल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, जैकब डफी, काइल जैमीसन, नाथन स्मिथ, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, डेवोन कॉनवे, टॉम ब्लंडेल, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगली मैदान पर सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला गया है. 2020 में खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर कुल 16 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उसे 9 बार जीत मिली है, 4 बार हार मिली और उसके तीन मुकाबले ड्रॉ रहे.

यह भी पढ़ें:

भारत ने NZ के खिलाफ जीता हुआ टेस्ट गंवाया, कप्तान शुभमन गिल बोले- ‘पता था कि…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *