Headlines

यूपी में सीट बंटवारे की बैठक से पहले सपा ने सुधारी गलती, अखिलेश ने लिया बड़ा फैसला


उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन में सीट बंटवारे की आज दिल्ली में फिर बैठक होगी. इस बीच सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे और गठबंधन पर बातचीत के लिए बनाई गई सपा की कमेटी में अब फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद को शामिल करने का फैसला लिया गया है.

सपा सांसद अवधेश प्रसाद को कमेटी में दलित चेहरे के तौर पर जगह दी जा रही है, उनके शामिल होने के बाद कमेटी में कुल पांच सदस्य होंगे. जिसमें अब सपा सांसद रामगोपाल यादव , सपा सांसद राजीव राय, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सपा सांसद इकरा हसन और अब अवधेश प्रसाद का भी नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: खंजर दे दिया दिल में उतारने…’, चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन पर आजम खान का बड़ा बयान

दलित प्रतिनिधि न होने पर उठे सवाल 

दरअसल सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए गठित शुरुआती कमेटी में दलित प्रतिनिधित्व नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे थे. इसके बाद समाजवादी पार्टी ने कमेटी में बदलाव करते हुए अवधेश प्रसाद को शामिल करने का फैसला किया है.

इससे पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर होने वाली बैठक पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या या विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की जनविरोधी सरकार का मुकाबला करना है.

कांग्रेस सीटों की दे चुकी है सूची 

सोमवार को हुई बैठक में कांग्रेस ने अपनी संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट सपा को सौंप दी थी. पहली बैठक कुल 15 से 20 मिनट ही चली. इसके बाद दोनों ही पार्टी के नेताओं ने बताया जल्द ही सीटों पर फैसला होगा. सपा सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को 50 से 70 सीटों को देने की बात चली है. लेकिन पहली लिस्ट में कांग्रेस A ग्रेड की 50 से अधिक की लिस्ट सौंपी है. पहले दौर की बातचीत के बाद दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व भी चर्चा करेंगे, जिसके बाद सीटों पर फैसला होगा. 

यह भी पढ़ें: CM योगी बोले- ‘संकट आने पर कुआं नहीं खोदा जाता, आपदा से पहले ही तैयारी जरूरी’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *