Headlines

सौरव दास को लंदन जाने से आखिर क्यों रोका? पासपोर्ट ऑफिस के नोटिस से खुलासा


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक और मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को 23 नवंबर 2026 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया. उन्हें यूनाइटेड किंगडम में एक कार्यक्रम में शामिल होना था और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के निमंत्रण पर कॉकरोच मूवमेंट के बारे में बात करनी थी.

दास ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने उन्हें यात्रा करने से रोका है, क्योंकि वह नहीं चाहती कि अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में उनके विचारों को सुना जाए. हालांकि, बाद में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से आई एक रिपोर्ट में बताया गया कि यह मामला उनके पासपोर्ट में जन्मस्थान से जुड़ी एक गलती से जुड़ा है.

सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर क्यों रोका गया?

निजी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि दास के पासपोर्ट में जन्मस्थान के तौर पर गलती से चेन्नई दर्ज था. बताया जा रहा है कि चेन्नई क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर को उन्हें एक कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसमें उनसे 7 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है. पासपोर्ट कार्यालय ने उन्हें यह सलाह भी दी है कि जब तक वे अपना जवाब नहीं दे देते तब तक वे यात्रा के लिए इस पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें.

घटना पर सौरव दास ने क्या कहा?

इमिग्रेशन पर रोके जाने के बाद, दास ने ‘X’ (ट्विटर) पर एक वीडियो और कुछ संदेश पोस्ट किए. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसी ने उन्हें लंदन जाने से रोका है. उन्होंने लिखा कि मुझे इस कायर सरकार ने दिल्ली हवाई अड्डे पर लंदन जाने से रोक दिया है, जहां मुझे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देना था. उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि सरकार एक पढ़े-लिखे युवा को अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में बोलने से क्यों रोक रही है.

CJP की प्रतिक्रिया

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी इस घटना की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति को इस बात से जलन थी कि सौरव दास को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से निमंत्रण मिला है. CJP की एक अन्य एक्टिविस्ट, रत्ना सिंह ने बताया कि उन्हें और सौरव दास, दोनों को ऑक्सफोर्ड यूनियन से निमंत्रण मिला था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *